एसपी बहुगुणा ने बताया कि इंदौर से एनएसए में निरुद्ध जावेद (30) निवासी 436 बी, गली न. 10 चंदूवाला रोड़ थाना चंदन नगर और वहीं के सलीम खान को केंद्रीय जेल जबलपुर में निरुद्ध रखने के लिए नौ अप्रैल को भेजा गया था। सर्दी-खांसी के चलते दोनों को यहां के विक्टोरिया अस्पताल में उसी दिन आइसोलेट किया गया था। 11 अप्रैल को जावेद की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से जबलपुर मेडिकल कॉलेज के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। वहां से 19 अप्रैल को वह दोपहर 12.15 बजे फरार हो गया। इसकी जानकारी चार घंटे बाद पुलिसकर्मियों को हुई। 20 अप्रैल की सुबह 7.30 जावेद को बाइक चुराकर भागते समय नरसिंहपुर में मदनपुर चैकपोस्ट के पास गिरफ्तार किया गया था। तब से उसे जबलपुर के मेडिकल में रखा गया था। जबकि, उसके साथ लाए गए सलीम को सेंट्रल जेल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। शुक्रवार दोपहर जावेद को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दी गई। उसे और सेंट्रल जेल से सलीम को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को भोपाल सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने के आदेश पर रवाना किया गया।
सीएसपी भी पॉजिटिव
जावेद को नरसिंहपुर पकडऩे गए गढ़ा सीएसपी रोहित काशवानी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली।