scriptपत्नी की बहन के साथ इस साल में मिला जीजा कि मच गया शोर | jija misdded his wife sister | Patrika News

पत्नी की बहन के साथ इस साल में मिला जीजा कि मच गया शोर

locationजबलपुरPublished: Jul 07, 2018 06:04:25 pm

Submitted by:

deepankar roy

थाने में जाकर दर्ज कराई शिकायत

jija misdded his wife sister

jija misdded his wife sister

जबलपुर। शहर में नाबालिगों के साथ दुराचार का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। ज्यादातर मामलों में सगे संबंधी ही नाबालिगों के साथ दुराचार की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जब सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले ही अस्मत को तार-तार करने लगेंगे तब किशोरियों एवं महिलाओं की सुरक्षा कहां से हो पाएगी। शहर में विगत एक माह में दर्जन भर से ज्यादा दुराचार की घटनाएं सामने आ चुकी है। इसमें बच्चियों के साथ भी दुराचार किया गया है। महिलाएं अब न घरों के बाहर सुरक्षित हैं और न ही घरों के अंदर। हर जगह दरिदें बैठे हुए हैं। ताजा घटना में एक जीजा ने अपनी पत्नी की नाबालिग बहन को दुराचार का शिकार बना डाला। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी आदि देकर तीन महीने तक दुराचार करता रहा। बाद में परेशान होकर नाबालिग ने इस घटना को अपनी बड़ी बहन को बताया। इसके बाद मामले को थाने में दर्ज कराया गया।


तीन महीने तक करता रहा दुराचार
बरेला थाना क्षेत्र निवासी किशोरी से उसका जीजा तीन महीने तक दुराचार करता रहा। किशोरी ने शुक्रवार को बड़ी बहन को आपबीती बताई। फिर उसके साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया, किशोरी के पिता का निधन हो चुका है। मां के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण किशोरी की बड़ी बहन और जीजा उसके घर में रहते हैं।

अकेला देखकर हवस का शिकार बना डाला

होली के एक दिन पहले बड़ी बहन बड़ी मां के घर गई थी। होली के दो दिन बाद किशोरी की मां भी किसी काम से गांव से बाहर गई थी। घर पर किशोरी और उसके जीजा थे। इसी दौरान जीजा ने किशोरी से दुष्कर्म किया। वह तीन महीने तक किशोरी से दुराचार करता रहा। पुलिस ने शिकायत पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो