हनुमानताल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया प्रकरण
दुबई भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर पौने दो लाख ठगे
पुलिस ने बताया कि पम्प हाउस के पास रहने वाली परवीन अख्तर कुरैशी से कुछ समय पूर्व उसकी नंद के बेटे कटनी निवासी शहनवाज उर्फ सन्नू और उसकी पत्नी मुस्तरी ने मुलाकात की। शहनवाज ने परवीन से कहा कि दुबई में उनकी नौकरी लगने वाली है। वे उसके बेटे राजा को भी वहां ले जा सकते हैं। परवीन उनकी बातों में आ गई। शहनवाज और मुस्तरी ने मुंबई के एजेंट अजमल और अरशद से परवीन की फोन पर बात कराई।
इसके बाद दम्पती परवीन को मुंबई ले गए। वहां परवीन ने अजमल को ऑनलाइन 75 हजार रुपए ट्रांसफर किए। लौटने के बाद शहनवाज और उसकी पत्नी मुस्तरी ने परवीन से हवाई जहाज के टिकट के लिए 50 हजार रुपए लिए। इसके बाद अजमल का फोन लगना बंद हो गया। परवीन मुंबई गई तो पता चला कि अजमल मूलत: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का रहने वाला है। वहां प्रतापगढ़ लौट गया है। इस पर परवीन शहर आ गई। सूचना मिलने पर वह दोबारा मुंबई गई। वहां उसकी मुलाकात अजमल से हुई। अजमल ने उसे एक चेक दिया। परवीन ने भुगतान के लिए चेक बैंक में जमा किया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद अरशद ने परवीन से कहा कि 70 हजार रुपए देने पर वह उसके बेटे को दुबई भिजवा देगा। परवीन ने 50 हजार रुपए दिए। अरशद ने भी अपना फोन बंद कर दिया।