जबलपुर

जबलपुर में गौरव के क्षण : बांग्लादेश के जज समझ रहे हैं भारतीय कानून के गुर

राज्य न्यायिक अधिकारी प्रशिक्षण संस्थान को मिला विदेश के जजों को प्रशिक्षित करने का

जबलपुरFeb 23, 2020 / 06:12 pm

shyam bihari

High Court

जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी जबलपुर के अधिकारियों, प्रशिक्षकों में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। इसकी वजह थी, बांग्लादेश से आए 44 सीनियर असिस्टेंट जजों के सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ। यह पहला अवसर है जब अकादमी में विदेशी जजों को भारतीय न्याय-व्यवस्था का प्रशिक्षण देने का गौरव मिला है। बांग्लादेश के जज भारत में संवैधानिक मूल्यों को सर्वाधिक महत्व दिए जाने के रवैये की तारीफ करते नजर आए। भारतीय न्याय-व्यवस्था के मूलभूत बिन्दुओं को जानकार पहले ही दिन वे खासे उत्साहित दिखाई दिए। प्रशिक्षण के बाद विदेशी जज अकादमी के लॉन में ग्रुप बनाकर अपने देश की न्याय-व्यवस्था और भारतीय न्याय-व्यवस्था के बीच के अंतर को लेकर परस्पर विमर्श करने दिखे।
विधिवेत्ताओं ने दिया प्रशिक्षण
वरिष्ठ न्यायाधीश और विधिवेत्ताओं ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विदेशी जजों को संबोधित किया। उनसे किए गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए। भारत की आपराधिक, दीवानी और संवैधानिक व्यवस्था व कानूनी प्रावधानों के बारे में गहन जानकारी दी गई। मध्यप्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी, जबलपुर के अधिकारियों के अनुसार 40 विदेशी जजों को एक साथ प्रशिक्षण के लिए समुचित इंतजाम किए गए हैं। विदेश जजों के ठहरने की व्यवस्था कल्चुरी होटल में की गई है।

बांग्लादेश सरकार ने भारतीय विदेश मंत्रालय को 40 जजों के प्रशिक्षण का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे इंडियन टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन प्रोग्राम के तहत मंजूर किया गया। विदेश मंत्रालय ने इसके लिए नेशनल ज्यूडिशयल एकेडमी, भोपाल व स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमी, जबलपुर को चुना था। पहले चरण में ये विदेशी जज भोपाल में प्रशिक्षण हासिल कर चुके हैं।

Home / Jabalpur / जबलपुर में गौरव के क्षण : बांग्लादेश के जज समझ रहे हैं भारतीय कानून के गुर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.