scriptmonsoon update: जुलाई से जागी जोरदार बारिश की उम्मीद, गर्मी-उमस कर रही बेहाल | july 2020 monsoon prediction, IMD Forecasts in hindi | Patrika News

monsoon update: जुलाई से जागी जोरदार बारिश की उम्मीद, गर्मी-उमस कर रही बेहाल

locationजबलपुरPublished: Jul 03, 2020 10:37:48 am

Submitted by:

Lalit kostha

पिछले साल से दोगुनी हुई बारिश, फिर भी पिछले वर्ष 59.9 मिमी, इस बार 115.8 मिमी (1 जून से 1 जुलाई के बीच बारिश)

july 2020 monsoon prediction, IMD Forecasts in hindi

july 2020 monsoon prediction, IMD Forecasts in hindi

जबलपुर। इस वर्ष उमस-गर्मी से राहत के लिए भले झमाझम बारिश की प्रतीक्षा हो रही है, लेकिन मौसम विभाग के रेकॉर्ड में गत बरस की तुलना में अभी तक करीब दोगुनी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले वर्ष 1 जून से 1 जुलाई के बीच जिले में औसत वर्षा 59.9 मिमी हुई थी। जबकि इस 1 जून से 1 जुलाई के बीच 115.8 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। शहर को तर करने वाली बारिश नहीं हुई है। मानसून के प्रवेश के बाद से ही आसपास के जिलों तक असर कर रहे बारिश वाले बादल शहर आते तक कमजोर पड़ रहे हैं। गुरुवार को भी दोपहर में कुछ देर बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट आयीं। लेकिन उमस बनी हुई है। आसमान से बादल हल्के छंटते ही चिपचिपी गर्मी हो रही है।
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। गुरुवार को दोपहर में बूदांबांदी और नमी भरी हवा चलने से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आयी। अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 24.8 डिग्री सी दर्ज किया गया। आद्र्रता सुबह के समय 79 प्रतिशत और शाम को 80 प्रतिशत थीं। दक्षिण पश्चिम हवा 4 किमी प्रतिघंटा की औसत गति से चली। एक दो दिन में मौसम में परिवर्तन भी आ सकता है।
तीन सिस्टम का प्रभाव
मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार वैज्ञानिक सहायकों के अनुसार गुजरात और उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है। राजस्थान से लेकर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ होते हुए उड़ीसा तक द्रोणिका बनी हुई है। इसका शहर और सम्भाग के मौसम पर प्रभाव पड़ रहा है। कम दबाव का क्षेत्र बना होने से बारिश की सम्भावना है। शुक्रवार को सम्भाग के कुछस्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछार पडऩे और बिजली चमकने या गिरने की सम्भावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो