scriptबाल सम्प्रेक्षण गृह से भागा एक अपचारी किशोर लौटा, सात की तलाश जारी | juvenile returned from child care home, search for seven continues | Patrika News

बाल सम्प्रेक्षण गृह से भागा एक अपचारी किशोर लौटा, सात की तलाश जारी

locationजबलपुरPublished: Dec 13, 2019 12:20:45 pm

Submitted by:

santosh singh

juvenile:रांझी थाना अंतर्गत गोकलपुर स्थित बाल सम्प्रेक्षण गृह की दीवार तोडकऱ भागे आठ अपचारी किशोरों में से एक गुरुवार सुबह लौट आया। रांझी पुलिस की प्रारम्भिक जांच में अधीक्षिका की लापरवाही उजागर

8 Children Escaped From Juvenile Home in Jabalpur

juvenile home

जबलपुर. रांझी थाना अंतर्गत गोकलपुर स्थित बाल सम्प्रेक्षण गृह की दीवार तोडकऱ भागे आठ अपचारी किशोरों में से एक गुरुवार सुबह लौट आया। सात अन्य की तलाश के लिए रांझी पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। प्रारम्भिक जांच में सम्प्रेक्षण गृह की अधीक्षक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अधीक्षक कई दिन ड्यूटी से नदारद रहती थीं। इससे बाल सम्प्रेक्षण गृह की जिम्मेदारी चौकीदार और सुरक्षा होमगार्ड के भरोसे रहती थी। इसके पूर्व भी यहां से अपचारी किशोर भाग चुके हैं।
सभी पर बलात्कार, चोरी व छेड़छाड़ के प्रकरण दर्ज
जानकारी के अनुसार बाल सम्प्रेक्षण गृह से मंगलवार रात दीवार तोडकऱ़ भागे आठ अपचारी किशोरों में से तीन कटनी के, डिंडोरी और मंडला के दो-दो और एक जबलपुर का है। तीन पर चोरी, एक पर हत्या, दो पर बलात्कार और एक पर छेड़छाड़ के प्रकरण दर्ज हैं। एक बालक की उम्र 13 वर्ष चार महीने और पांच 16 वर्ष और दो 17 वर्ष के हैं। मामले की प्रारम्भिक जांच में बाल सम्प्रेक्षण गृह की अधीक्षिका शर्मिला दुबे की गम्भीर लापरवाही उजागर हुई है। वे कई-कई दिन ड्यूटी पर नहीं आती थीं।
दो पर कार्रवाई
बाल सम्प्रेक्षण गृह में करीब 20-25 अपचारी किशोर हैं। कई अपचारी किशोरों की कई शिकायतें भी हैं। पुलिस को दिए बयान मेें उनकी पीड़ा भी सामने आई है। यही कारण है कि कलेक्टर ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले में चौकीदार कंधीलाल पटेल को निलम्बित किया जा चुका है, जबकि होमगार्ड सैनिक छोटे सिंह से किट जमा करवा कर कार्य मुक्त कर दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो