scriptलोकसभा चुनाव 2019: सिंधिया चुनाव से पहले ही डर गए, कांग्रेस चुनाव से पहले घबराई! | Jyotiraditya Scindia have changed seats in lok sabha election 2019 | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2019: सिंधिया चुनाव से पहले ही डर गए, कांग्रेस चुनाव से पहले घबराई!

locationजबलपुरPublished: Mar 18, 2019 11:27:21 am

Submitted by:

Lalit kostha

लोकसभा चुनाव 2019: सिंधिया चुनाव से पहले ही डर गए, कांग्रेस चुनाव से पहले घबराई!

Jyotiraditya Scindia have changed seats in lok sabha election 2019

Jyotiraditya Scindia have changed seats in lok sabha election 2019

jabalpur. ‘लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। चुनाव में राष्ट्रवाद सबसे बड़ा मुद्दा बनने वाला है। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर विश्वासभरी नजर से देख रही है। सुदूर इलाकों में लोगों के घरों तक बिजली पहुंचाने से लेकर स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने तक का काम मोदी सरकार ने किया है।’ ये बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हिदायतुल्लाह शेख ने ‘पत्रिका’ से चर्चा में कहीं।

news facts- चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं कार्यकर्ता’- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हिदायतुल्लाह ने कहा

उन्होंने कहा कि पहले आतंकी यहां किसी भी वारदात को अंजाम देकर चले जाते थे। उन्हें पकड़ भी लिया जाता था, तो वर्षों केस चलता था। लेकिन, पीएम मोदी की मजबूत इच्छाशक्ति का नतीजा है कि दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
उनका कहना था कि सरकार ने किसान के कल्याण के लिए काम किया है। विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए परिणाम अनापेक्षित रहने पर कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे पूरी तरह से अलग होंगे। प्रदेश में लोकसभा की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य लेकर पार्टी चल रही है। यही वजह है कि कांग्रेस के बड़े क्षत्रप भी घबराए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सीट बदलने की सोच रहे हैं।


विरोधियों के आरोपों का मुखर होकर दें जवाब- हिदायतउल्ला
‘केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने देश के विकास को गति दी। सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया। आपके पास बताने के लिए बहुत कुछ है। चुनाव के इस दौर में विरोधियों के आरोपों का मुखर होकर जवाब दें।’ यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हिदायतउल्ला शेख ने रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रवक्ताओं की कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास सशक्त नेतृत्व व विकास परख है। लेकिन, कांग्रेस के पास झूठे आरोप हैं। कांग्रेस बिना प्रमाण के आरोप लगा रही है। मध्य प्रदेश में 15 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनी, लेकिन 80 दिनों की इस सरकार की कोई भी उपलब्धि नही हैं। केंद्र सरकार ने समाज के सबसे कमजोर वर्गों, महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए कार्य किया। कार्यशाला में संगठन प्रमुख गजानंद पंचेश्वर, लोकसभा संयोजक प्रभात साहू, सह संयोजक आशीष दुबे, डॉ. जितेंद्र जामदार, सम्भागीय मीडिया प्रभारी रवींद्र पचौरी, श्रीकांत साहू, कुमार नीरज, शोभना बिलैया, अश्वनी परांजपे, जमा खान, देशराज सिंह, पुष्पेंद्र शुक्ला, रवि शर्मा, कौशल सूरी, डिम्पी विश्वकर्मा मौजूद थीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो