scriptकालसर्प और शनिदोष से मुक्ति के लिए करें आज इस मुहूर्त में पूजन: आज का पंचांग | kaal sarp dosh, shani dosh nivaran shubh muhurat and puja time | Patrika News

कालसर्प और शनिदोष से मुक्ति के लिए करें आज इस मुहूर्त में पूजन: आज का पंचांग

locationजबलपुरPublished: Dec 07, 2019 10:21:48 am

Submitted by:

Lalit kostha

कालसर्प और शनिदोष से मुक्ति के लिए करें आज इस मुहूर्त में पूजन: आज का पंचांग
 

kaal_sarp_dosh.png

kaal sarp dosh, shani dosh nivaran

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: रवि उस्मानी 9, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : शरद, मास : मार्गशीर्ष, पक्ष : शुक्ल
तिथि – नंदा तिथि एकादशी दिवस रात्रि पर्यंत रहेगी। नंदा तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य संपादित किए जा सकते हैं। यह तिथि विवाह, उपनयन, गृहप्रवेश, क्रय विक्रय, पशुचिकित्सा तथा विपणि व्यापार के लिए अत्यंत उपयुक्त मानी जाती है। वहीं भद्रा तिथि मंगलकारी कार्य हेतु उपयुक्त मानी जाती है। व्यापारारंभ जैसे कार्य हेतु यह तिथि शुभ मानी जाती है।
योग- रात्रि 5.30 तक व्यतिपात उपरांत वरीयान योग रहेगा। दैनिक कार्य हेतु दोनों ही योग सामान्य हैं।
विशिष्ट योगर्- ग्रहयोग के आधार पर आज सभी प्रकार के विशिष्ट कार्य का शुभ मुहूर्त है। दैनिक कार्य हेतु दिवस शुभ रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से वणिज उपरंात विष्टि तदनंंतर वव करण का प्रवेश होगा, करण गणना सामान्य है।
नक्षत्र- मृदुसंज्ञक तिर्यड़मुख नक्षत्र रेवती रात्रि 1.7 तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र रहेगा। शुभ नक्षत्र गणना के आधार पर आज के दिन विवाह, यज्ञोपवीत, अलंकार, वास्तु, गृहप्रवेश, प्रतिष्ठा, व्यापारिक यात्रा, नामकरण, कूपारंभ जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। वहीं अश्विनी नक्षत्र भी इन शुभ कार्यों हेतु सुखद माना जाता है।

Shanidev
IMAGE CREDIT: NET

शुभ मुहूर्त – ंनक्षत्र गणना के आधार पर आज जातक नामकरण, अन्नप्रासन, वर कन्या वरण, वधुप्रवेश, द्विरागमन, विपणि व्यापार जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी रहेंगे।
श्रेष्ठ चौघडि़ए- आज प्रात: 7.30 से 9.00 शुभ दोपहर 1.30 से 4.30 लाभ तथा अमृत एवं रात्रि 9.00 से 10.30 बजे तक शुभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव- आज : जयद एवं रवि योग के साथ मार्गशीर्ष माह में आज श्री हनुमत आराधना का विशेष पुण्यकारी दिवस रहेगा।
चन्द्रमा : रात्रि 1.7 तक मीन राशि में उपरंात मंगल प्रधान राशि मेष राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के वृश्चिक राशि में गुरु धनु राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का ज्येष्ठा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: प्रात: 9.00.00 बजे से 10.30.00 बजे तक। शुभ कार्य हेतु वर्जित।
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर दे,दो,चा,ची अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। रेवती नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मीन तथा राशि स्वामी गुरु रहेंगे। रेवती नक्षत्र में जन्मे बालक प्राय: लज्जाशील, साहसी, शिक्षित, धार्मिक मिलनसार, विनम्र, विवेकशील, सौम्य तथा अत्यंत अनुशासनप्रिय होते हैं। इन जातकों को अहंकार तथा उतावलेपन से बचना चाहिये। सबसे मिलकर रहना अत्यंत उत्तम रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो