scriptkamal nath government की घोषणा, 5 हजार करोड़ रुपए से होगा इस शहर का विकास, फंसा ये पेंच | kamal nath government announces 5000 crore projects in mp | Patrika News
जबलपुर

kamal nath government की घोषणा, 5 हजार करोड़ रुपए से होगा इस शहर का विकास, फंसा ये पेंच

केंद्र से लेकर राज्य सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के दिखाएं हैं सपने

जबलपुरJul 30, 2019 / 11:31 am

Lalit kostha

demo pic

demo pic

जबलपुर . पिछड़ेपन की मार झेल रहे जबलपुर के तेजी से विकास के सपने दिखाए गए। चुनावी सीजन से लेकर अब तक घोषणाओं का जमकर पिटारा खोला गया। केन्द्र सरकार से लेकर राज्य सरकार ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। पांच हजार करोड़ के लगभग की घोषणा कर दी गईं। शहरवासियों को उम्मीद जगी की अब इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। राजनीतिक स्तर पर किए गए प्रयासों को सराहा भी गया। कार्यालयों में पत्राचार से लेकर फाइलों क ा आदान-प्रदान शुरू हुआ। लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक काम शुरू नहीं हो सका है।

 

kamal nath government announces 5000 crore projects in mp

घोषणाओं के पिटारे में थी ‘उम्मीद’, जमीनी स्तर पर एक काम भी शुरू नहीं

5 हजार करोड़ रुपए से होना है शहर का विकास

केन्द्र सरकार की घोषणाएं
-02 हजार करोड़ से ग्रेटर रिंग रोड निर्माण
-758.54 करोड़ से दमोहनाका-मदनमहल फ्लाईओवर निर्माण
-10 करोड़ की लागत से तारामंडल-साइंस सेंटर की स्थापना
-सिहोरा में रेल लाइन पर ओवरब्रिज निर्माण
-3 हजार करोड़ के लगभग की कुल घोषणा

राज्य सरकार की घोषणाएं

-150 करोड़ से शास्त्रीब्रिज के स्थान पर फ्लाईओवर निर्माण
-इमरती तालाब से गढ़ा थाना तक फ्लाइओवर निर्माण
-कटंगा तिराहा से छोटी लाइन चौराहा फ्लाईओवर
-ग्वारीघाट से मंगेली केबल स्टे ब्रिज निर्माण
-50 करोड़ रुपये से जिला अस्पताल का उन्नयन
-बड्डा दादा मैदान में आधुनिक स्पोर्टस कॉम्पलेक्स निर्माण
-डुमना नेचर पार्क में टाइगर सफारी की स्थापना
-दुग्ध विज्ञान व खाद्य प्रोद्योगिकी महाविद्यालय की स्थापना
-100 बिस्तर क ा अस्पताल नयागांव में
-तिलवाराघाट से ग्वारीघाट नर्मदा रिवर फ्रं ट का विकास
-50 फीट चौड़ी सडक़ पंडा की मढिय़ा से धनवंतरि नगर तिराहा
-60 फीट चौड़ी सड़ बरगी हिल्स से सगड़ा तिराहा
-2 हजार करोड़ से ज्यादा की कुल घोषणा

industries

बड़े प्रोजेक्ट शुरू हों तो बदले तस्वीर
राज्य सरकार के जबलपुर में टाइगर सफारी, नर्मदा रिवर फ्रं ट के प्रोजेक्ट अहम माने जा रहे हैं। जानकारों का मानना है की इन प्रोजेक्ट को गति मिलने शहर की तस्वीर तेजी से बदलेगी। दोनों ही प्रोजेक्ट के मूर्त रूप लेने पर यहां पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसी तरह से केन्द्र सरकार का भेड़ाघाट में तारामंडल व साइंस सेंटर की स्थापना का प्रोजेक्ट भी पर्यटन विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

यातायात व्यवस्था सुधारने फ्लाईओवर की दरकार
बेपटरी यातायात व्यवस्था को सुधारने शहर में फ्लाईओवर का जाल बिछाने की बड़ी आवश्यकता महसूस की जा रही है। केन्द्र सरकार मदनमहल से दमोहनाका के बीच बनने वाले प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का भूमि भूजन कर चुकी है। राज्य सरकार भी शहर में तीन फ्लाईओवर बनाने की घोषणा कर चुकी है। इनमें शास्त्रीब्रिज के स्थान पर फ्लाईओवर निर्माण, इमरती तालाब से गढ़ा थाना फ्लाईओवर व कटंगा तिराहा से छोटी लाइन चौराहा फ्लाईओवर शामिल हैं। जिनके निर्माण पर शहर का यातायात बेहतर हो सकता है।


नगर में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के प्रोजेक्ट्स को गति मिले इस दिशा में काम कर रहे हैं। सभी संबंधित विभाग बेहतर समन्वय के साथ इन प्रोजेक्ट पर काम करें, ये सुनिश्चित करेंगे।
– भरत यादव, कलेक्टर

 

Home / Jabalpur / kamal nath government की घोषणा, 5 हजार करोड़ रुपए से होगा इस शहर का विकास, फंसा ये पेंच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो