जबलपुर

कमलनाथ ने कैबिनेट में इस शहर से बनाएं अधिक मंत्री, इसलिए दी ज्यादा तवज्जों

लम्बे अर्से के बाद बढ़ा राजनीतिक कद, शहर के विकास को पंख लगने की आस

जबलपुरDec 26, 2018 / 12:03 pm

deepankar roy

kamalnath cabinet

जबलपुर. प्रदेश के मुखिया कमलनाथ की शहर की करीबी उनके मंत्रिमंडल में भी झलकीं। उन्होंने अपने मंत्रीमंडल में शहर के दो विधायकों का कबीना मंत्री के दर्जे से नवाजा है। इससे लंबे अर्से के बाद राजनीतिक कद बढ़ा है। इससे पहले शहर और जिले में भाजपा के विधायकों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक होने के बाद भी महज एक राज्यमंत्री का पद ही खाते में था। लेकिन कांग्रेस की नई सरकार में पूर्व क्षेत्र के विधायक लखन घनघोरिया और पश्चिम क्षेत्र से विधायक तरुण भनोत को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। दोनों ने मंगलवार को भोपाल में मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद शहर में कांग्रेस का जश्न जारी। एक साथ दो विधायकों के मंत्री बनने और अहम विभाग मिलने की अटकलों के बीच आम लोगों में भी यह विश्वास जागा है कि अब शहर के विकास को पंख लग सकेंगे।
ऐसे मौके कम आए-
जबलपुर को लंबे अंतराल के बाद एक साथ दो मंत्री की सौगात दी गई है। प्रदेश में कम मौके आएं हैं जब जबलपुर से एक साथ दो केबिनेट मंत्री रहे हैं। कांग्रेसी इसे बड़ी उपलब्धि के साथ-साथ शहर की राजनीति में बडे़ बदलाव की तरह देख रहे हैं। दोनों दो बार के विधायक हैं। एेसे में यहां बड़ी समस्याओं का निराकरण तो होगा, साथ ही रोजगार, स्वास्थ्य, और अधोसंरचना के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार शहर में कमलनाथ समर्थकों की बड़ी तादाद है। दोनों विधायकों ने भाजपा के उम्मीदवार रहे पूर्व मंत्रियों को चुनावी मुकाबले में शिकस्त दी है। पिछले चुनाव के मुकाबले कांग्रेस की सीटें दोगुनी हुई है। इसका रिटर्न गिफ्ट कमलनाथ ने शहर से दो कबीना मंत्री बनाकर दिया है।
आतिशबाजी, मिठाई बांटी-
कैबिनेट में विधायक लखन घनघोरिया और तरुण भनोत को शामिल किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। शहर कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस और युवक कांग्रेस के अलावा एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। लोगों को मिठाई बांटी। कई जगह कार्यकर्ताओं जुलूस निकाले। सराफा चौक पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंत्री पद दिए जाने पर ढोल-नगाडे़ बजाकर खुशियां मनाई। सराफा चौक पर मिठाई बांटी।
युवाओं ने निकाली रैली-
नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने लखन घनघोरिया के निवास स्थान खटीक मोहल्ला सराफा रोड पर मिठाई बांटी। युवाओं ने रैली निकाली। अधारताल क्षेत्र में कांग्रेस कमेटी के द्वारा मिष्ठान का वितरण कर मंत्रियों को शुभकामनाएं दी गईं। लखन घनघोरिया को केबिनेट मंत्री बनाने पर ठक्करग्राम वार्ड और राधाकृष्णन वार्ड के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार व्यक्ति किया। इस अवसर पर उन्हेांने मिष्ठान वितरण किया।
कार्यकर्ताआें ने किया उजाला-
पूर्व विधानसभा क्षेत्र में मध्यप्रदेश फिशरमैन कांगे्रस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अधारताल में पटाखे जलाए। कार्यकर्ताओ ंको मिठाई बांटी। लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में कार्यकर्ताओं ने बहोराबाग में मिठाइयां बांटी। ढोल नगाड़े के साथ उत्साह मनाया।
शहर का होगा विकास-
मालवीय चौक पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। लोगों को मिठाई बांटी। उन्होंने कहा कि अब शहर का विकास तेज गति के साथ हो सकेगा।

Hindi News / Jabalpur / कमलनाथ ने कैबिनेट में इस शहर से बनाएं अधिक मंत्री, इसलिए दी ज्यादा तवज्जों

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.