script

बड़ी खबर: कर्नाटक जीत का जश्न मना रहे भाजपा अध्यक्ष का हाथ तोड़ा!

locationजबलपुरPublished: May 16, 2018 09:55:44 am

Submitted by:

Lalit kostha

कर्नाटक की जीत का जश्न मना रहे भाजपा नेता का हाथ तोड़ा, विपक्षी पार्टी के कार्यकताओं ने की मारपीट

MP News Rakesh Singh will be the next State chief of BJP,Rakesh Singh,BJP,chief of BJP,State chief of BJP,mp news,bjp news,

MP News Rakesh Singh will be the next State chief of BJP

जबलपुर। कर्नाटक में अप्रत्याशित तरीके से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। ये उत्साह केवल कर्नाटक में ही नहीं देश के कोने कोने में दिखाई दे रहा है। मंगलवार सुबह से जैसे ही रुझान आना शुरू हुए, भाजपाइयों के चेहरे खुशी से खिलखिलाने लगे। हर तरफ जश्र का माहौल देखा जा रहा था। जबलपुर में भी भाजपा के नेताओं में खुशी की लहर दिखाई दे रही थी। इसी खुशी का इजहार करने कई जगह साउंड बॉक्स लगाकर मिठाई बांटी गई। किंतु एक भाजपा नेता को खुशी मनाना भारी पड़ गया। विपक्षी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसका हाथ तोड़ दिया। जिसके बाद भाजपा नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। मामला राजनीतिक होने की वजह से पुलिस भी संभलकर अपना काम कर रही है।

यह है मामला-
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष द्वारा मंगलवार को भाजपा की जीत का जश्र मनाया जा रहा था। इसके उसने बकायदा साउंड बॉक्स लगवाए थे। लोगों को वह मिठाई बांटकर खुशियां मना रहा था। इस दौरान अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। वहीं दूसरी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता पास ही खड़े होकर उसे देख रहे थे। लेकिन उनसे खुशी नहीं देखी गई और दूसरी पार्टी से जुड़े लोगों ने मंडल अध्यक्ष से विवाद करते हुए हाथ तोड़ दिया। उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया है।
गढ़ा पुलिस ने मामला जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार इंदिरा गांधी वार्ड निवासी राशिद खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है। कर्नाटक में पार्टी की जीत के बाद वह सुबह ११ बजे साउंड लगा रहा था। इसका मोहल्ले में दूसरी पार्टी से जुड़े दानिश खान उर्फ बिट्टू, सलमान खान उर्फ हब्बी, अमीर खान, शाहरुख खान ने विरोध किया। इसी बात को लेकर उनके बीच मारपीट हो गई। उक्त चारों ने बेसबॉल से राशिद खान पर प्रहार कर हाथ फ्रैक्चर कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों मौके से फरार हो गए। वहीं घायल भाजपा नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो