scriptकार्तिक का महीना शुरू, पहले दिन ही मिले ये शुभ संकेत: देखें आज का पंचांग | Kartik Month start today, do tulsi Puja and read aaj ka panchang | Patrika News

कार्तिक का महीना शुरू, पहले दिन ही मिले ये शुभ संकेत: देखें आज का पंचांग

locationजबलपुरPublished: Oct 14, 2019 09:54:03 am

Submitted by:

Lalit kostha

Aaj Ka Panchang – 14 October 2019 कार्तिक कृष्ण पक्ष

kartik_month.jpg

Kartik Month

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: सफर तारीख 14, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : शरद, मास : कार्तिक, पक्ष : कृष्ण
तिथि – नंदा तिथि प्रतिपदा रात्रि 3.33 तक उपरंात भद्रा तिथि द्वितीया रहेगी। आज से पवित्र कार्तिक मास का शुभारंभ भक्ति साधना के लिये अत्यंत शुुभ तथा मंगलकारी माना जाता है। आज से कार्तिक स्नान, भगवान श्री राधामाधव की आराधना, कथा श्रवण, दान पुण्य अत्यंत सुख तथा धनधान्य तथा सौभाग्य वर्धक माना जाता है।
योग- हर्षण योग दिवस रात्रि पर्यंत तक रहेगा। दैनिक तथा मंगलकारी कार्य हेतु अत्यंत शुभ रहेगा।
विशिष्ट योगर्- आज ग्रह गणना के आधार पर सभी कार्य शुभ तथा मंगलकारी रहेंगे। व्यापार आरंंभ हेतु शुभ है।
करण- सूर्योदय काल से बालव उपरंात कौलव तदनंंतर तैतिल करण का प्रवेश होगा। करण सामान्य है।

 

Kartik Month

नक्षत्र- मृदुसंज्ञक तिर्यड़मुख नक्षत्र रेवती प्रात: 10.41 तक उपरंात अश्विनी नक्षत्र रहेगा। रेवती नक्षत्र में कूटनीतिक वार्ता, राजनीतिक चिंतन, कर्जनिपटारा, मित्र मिलन पत्र लेखन, शस्त्र निर्माण, अग्रिकार्य, विवादयुक्त कार्य, औषधि सेवन जैसे कार्य मंगलकारी माने जाते हैं। वहीं अश्विनी नक्षत्र में नृत्यगान, शिल्प विद्या तथा लेखन से जुड़े कार्य शुभ माने जााते हैं।
शुभ मुहूर्त – आज नामकरण, अन्नप्रासन, सेवारंभ, आवेदन पत्र लेखन, व्यापार आरंभ, पौधरोपण, नृत्यकलारंभ, प्रसूति स्नान तथा अनाज भंडारण हेतु दिन शुभ तथा सुखद रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 9.00 से 10.30 शुभ दोपहर 1.30 से 6.00 चर, लाभ तथा अमृत एवं रात्रि 6.00 से 7.30 बजे तक चर की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : कार्तिक मास स्नान व्रतारंभ, दामोदर मासारंभ का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा।
चन्द्रमा : प्रात: 10.49 तक मीन राशि में उपरंात मंगल प्रधान राशि मेष राशि में संचरण करेगा।

 

Kartik Month

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के कन्या राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का चित्रा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: प्रात: 7.30.00 बजे से 9.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज दोपहर 11.26 तक जन्मे बालकों का जन्म नक्षत्र रेवती रहेगा। इसके उपरंात अश्विनी नक्षत्र रहेगा। अश्विनी नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मेष तथा राशि स्वामी मंगल रहेंगे। मेष राशि के जातक प्राय: अनुशासन में दृढ़ निपुुण प्रिय, कार्यकुशल, संगठक, समाजसेवी, निपुण, कलाप्रेमी, विचारशील, मननशील, स्वावलंवी तथा विनोद प्रिय स्वभाव के होते हैं। सैन्य सेवा के क्षेत्र में सफल रहते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो