scriptकरवा चौथ पर चंद्रमा दर्शन समय और पूजन का शुभ मुहूर्त: देखें आज का पंचांग | karwa chauth 2019 chandra darshan puja vidhi shubh muhurat | Patrika News

करवा चौथ पर चंद्रमा दर्शन समय और पूजन का शुभ मुहूर्त: देखें आज का पंचांग

locationजबलपुरPublished: Oct 17, 2019 09:57:40 am

Submitted by:

Lalit kostha

करवा चौथ पर चंद्रमा दर्शन समय और पूजन का शुभ मुहूर्त: देखें आज का पंचांग
 

Karwa Chauth

Karwa Chauth

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: सफर तारीख 17, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : शरद, मास : कार्तिक, पक्ष : कृष्ण,
तिथि – रिक्ता तिथि चतुर्थी रात्रि 5.28 तक उपरंात पूर्णा तिथि पंचमी रहेगी। रिक्ता तिथि चतुर्थी सभी प्रकार के मंगलकारी कार्य हेतु शुभ नहीं मानी जाती है, परंतु समय शुद्धि होने पर दैनिक कार्य संपादित किए जा सकते हैं। इस तिथि में औषधि सेवन, कर्जनिपटारा, असद कार्य, अग्रिशमक कार्य अत्यंत प्रभावशाली माने जाते हैं।
योग- रात्रि 4.30 तक व्यतिपात उपरंात वरीयान योग रहेगा। दोनों ही योग सामान्य रहेंगे।
विशिष्ट योग- ग्रहयोग के आधार पर आज किसी विशिष्ट कार्य का शुभ मुहूर्त नहीं ंहै। दैनिक कार्य हेतु दिवस शुभ रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से बब उपरंात बालव तदनंंतर कौलव करण का प्रवेश होगा करण गणना सामान्य है।

 

आज है करवा चौथ जानें पूजा का शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि

नक्षत्र- साधारण संज्ञक ऊध्र्वमुख नक्षत्र कृत्तिका दोपहर 3.25 तक उपरंात रोहिणी नक्षत्र रहेगा। कृत्तिका नक्षत्र स्थिर चर नक्षत्र माना जाता है, इस नक्षत्र में कारीगरी, साहस, कृषिकार्य, अनाज भंंंडारण, वास्तु, पशुचिकित्सा, तथा पौधरोपण जैसे कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। वहीं रोहिणी नक्षत्र सभी प्रकार के कार्य हेतु शुभ तथा मंगलकारी माना जाता है।
शुभ मुहूर्त- ंनक्षत्र गणना के आधार पर आज नृत्यकलारंभ, बीजबपन, पत्रलेखन, अनाज भंडारण, ब्यापारिकयात्रा, सेवारंभ, कलारंभ, विपणिव्यापार जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 6.00 से 7.30 शुभ दोपहर 10.30 से 3.00 चर, लाभ तथा अमृत एवं रात्रि 6.00 से 9.00 चर तथा अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : श्री गणेश चतुर्थी करक चतुर्थी का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा। श्री गणेश जी की आराधना परम कल्याणकारी रहेगी।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक शुक्र प्रधान राशि वृष राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के कन्या राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का चित्रा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 1.30.00 बजे से 3.00.00 बजे तक। शुभ कार्य हेतु वर्जित।
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर आ,ई,ऊ अक्षर से आरंभ कर सकते हैं, कृत्तिका नक्षत्र में जन्म बालकों की राशि मेष तथा राशि स्वामी मंगल रहेंगे। इस नक्षत्र में जन्मे जातक प्राय: मिलनसार, लज्जाशील, धार्मिक, बुद्धिमान विवेकवान, सामाजिक सेवा में रुचि तथा उदारवादी प्रवृत्ति के होते हैं। जीवन में शिक्षा, कला अथवा स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करने के योग बनने की सम्भावना रहेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो