scriptकरवा चौथ का व्रत तुड़वाने नहीं पहुंचा पति तो पत्नी पहुंच गयी थाने | Karwa Chauth's fast did not reach husband, wife reached the police | Patrika News

करवा चौथ का व्रत तुड़वाने नहीं पहुंचा पति तो पत्नी पहुंच गयी थाने

locationजबलपुरPublished: Oct 18, 2019 10:35:38 pm

Submitted by:

santosh singh

karva chauth:जबलपुर में आया अनोखा मामला, फिर पुलिस की पहल से रिश्तों की जमी बर्फ भी पिघली और आंसूओं में उनके गिले-शिकवे भी धुल गए। पति ने थाने में ही पत्नी को मिठाई खिलाकर उसका व्रत पूरा कराया।
 
 

Karwa Chauth's fast did not reach the husband

Karwa Chauth’s fast did not reach the husband

जबलपुर। करवा चौथ का व्रत रखने वाली 28 वर्षीय महिला रात भर पति के इंतजार में भूखी-प्यासी बैठी रही। सुबह तक पति उसका व्रत तुड़वाने नहीं पहुंचा तो वह दोनों बेटियों को लेकर रांझी थाने पहुंच गयी। वहां रोते हुए उसने ऊर्जा डेस्क की महिला आरक्षक राजकुमारी यादव से शिकायत की। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई। थाने में पति को बुलाया गया। वहां काउंसलिंग की गई तो इस दंपती के रिश्ते में घुली कड़ुवाहट दूर हो गयी और फिर आंसूओं के बीच दोनों ने एक-दूसरे के गिले-शिकवे दूर किए। थाने में ही मिठाई की व्यवस्था करायी गई। पति ने पुलिस के सामने ही पत्नी को मिठाई खिलाकर पानी पिलाया और उसका व्रत पूरा करवाया। इसके बाद यह दपंती बच्चों के साथ वहां से एक साथ घर गए।
कुछ दिनों से रिश्तों में आ गयी थी खटास
टीआई रांझी नीरज वर्मा ने बताया कि झंडा चौक मोहनिया निवासी सविता बर्मन की शादी नीलेश बर्मन से हुई है। उनकी दो बेटियां भी हैं। नीलेश प्राइवेट जॉब करता है। कुछ दिनों से दोनों के रिश्ते ठीक नहीं थे। नीलेश बर्मन पत्नी से नाराज था और उनकी आपस में बातचीत तक बंद थी। गुरुवार को करवा चौथ पर सविता ने व्रत रखा था।
रात भर पति का करती रही इंतजार
रिश्तों में मिठास न होने के बावजूद सविता ने नीलेश को मनाने की तमाम कोशिशें की। वह रात भर उसके इंतजार में बैठी रही। फोन लगाती तो वह काट देता। वह भी गुस्से में भूखी-प्यासी ही बैठी रही। सुबह वह रांझी थाने पहुंची। वहां ऊर्जा डेस्क के प्रयासों से न केवल इस दंपती के रिश्तों की खटास दूर हुई। बल्कि पति नीलेश भी पश्चाताप में आंसू बहाने लगा। पति-पत्नी के आंसूओं में उनके बीच की कटुता भी धुल गई।
वर्जन-
प्रदेश के 12 जिलों में ऊर्जा डेस्क का संचालन किया जा रहा है। समीक्षा में जबलपुर प्रथम स्थान पर आया है। जिले में 25 थानों में ऊर्जा डेस्क का गठन किया गया है। इसमें महिलाओं की समस्या को महिला पुलिस द्वारा ही सुनकर उसका निराकरण किया जाता है।
अमित सिंह, एसपी,जबलपुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो