script

अगर करवा चौथ के दिन इन मंत्रों से नहीं किया जाप, तो कम हो सकती है पति की आयु, पढ़ें विशेष मंत्र

locationजबलपुरPublished: Oct 25, 2018 01:35:13 pm

Submitted by:

Faiz Faiz Mubarak

अगर करवा चौथ के दिन इन मंत्रों से नहीं किया जाप, तो कम हो सकती है पति की आयु, पढ़ें विशेष मंत्र

karwa chauth

अगर करवा चौथ के दिन इन मंत्रों से नहीं किया जाप, तो कम हो सकती है पति की आयु, पढ़ें विशेष मंत्र

जबलपुरः कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थ तिथि को यानी इस बार 27 अक्टूबर 2018 को शनिवार के दिन पति पत्नि के अटूट प्रेम की मिसाल कहा जाने वाले करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा।। इसे चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी (अर्थात उस चतुर्थी की रात्रि को जिसमें चंद्रमा दिखाई देने वाला है) कहा जाता है। करवा चौथ के दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए, अच्छा आरोग्य तथा सौभाग्य का संकल्प लेकर दिनभर निराहार रहकर उपवास करती है। इस दिन निम्न मंत्रों से पूजन करना अतिलाभदायी रहता है। मध्य प्रदेश के मशहूर ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास ने शास्त्रों का हवाला देते हुए बताया कि, इस मंत्र को लेकर शास्त्रो में ऐसे संकेत भी हैं कि, अगर पति के प्रेम में उपवास रखने वाली महिला अगर इन मंत्रों का जाप करती है, तो उसको भगवान शिव तथा माता पार्वती का आशीष प्राप्त होता है। जिससे उसके पति की दीर्घायु को बल मिलता है और अगर वृत के दौरान सुहागन इस मंत्रों का जाप नहीं करती तो इसका विपरीत असर भी पति के जीवन पर पड़ सकता है। अगर आप अब तक करवा चौथ के दिन इस मंत्र का जाप नहीं करती थीं, तो आज ही इस महत्वपूर्ण मंत्र को ज़रूर याद कर लें।

करवा चौथ व्रत के मंत्र

-श्री गणेश का मंत्र – ॐ गणेशाय नमः

-स्वामी कार्तिकेय का मंत्र – ॐ षण्मुखाय नमः

-भगवान शिव का प्रिय मंत्र – ॐ नमः शिवाय
– माता पार्वती का मंत्र – ॐ शिवायै नमः

-चंद्रमा का पूजन मंत्र – ॐ सोमाय नमः

अत: इस दिन भगवान शिव तथा माता पार्वती, स्वामी कार्तिकेय तथा भगवान श्री गणेश एवं चंद्रमा का पूजन करने का विधान है। इनके पूजन के दौरान उपरोक्त मंत्रों का जाप करना विशेष फलदायी रहता है। आप इनमें से किसी भी मंत्र की कम से कम एक माला का जाप अवश्‍य कर सकती हैं। करवा चौथ के दिन इन मंत्रों जाप अखंड सुहाग का वरदान प्रदान करता है।

ट्रेंडिंग वीडियो