scriptदर्दनाक हादसा – चार्टर्ड बस पलटी, मच गया कोहराम, वीडियो में देखें हादसे के दृश्य | katni bus accident | Patrika News

दर्दनाक हादसा – चार्टर्ड बस पलटी, मच गया कोहराम, वीडियो में देखें हादसे के दृश्य

locationजबलपुरPublished: Sep 04, 2018 10:48:47 am

Submitted by:

deepak deewan

चार्टर्ड बस पलटी, मच गया कोहराम

katni bus accident

katni bus accident

जबलपुर। कटनी में एक दर्दनाक वाहन हादसा हुआ है। देर रात हुए इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई महिलाएं भी शामिल हैं जिनमें कुछ की हालत बेहद गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जानकारी के अनुसार बस यात्रियों से खचाखच भरी थी। पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक सडक़ पर बैठे हुए जानवरों के कारण यह हादसा हुआ। बस की रफ्तार बहुत तेज होने से अचानक बे्रक लगाया गया और बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और अब मामले की पड़ताल में जुट गई है।
बस में सवार करीब 45 यात्रियों में 26 घायल
कटनी के पास यह हादसा हुआ। देर रात समीपी ग्राम देवगांव रीवा से भोपाल जा रही एक चार्टर्ड बस पलटने से बस में सवार करीब 45 यात्रियों में 26 घायल हो गए। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, जिनको जिला चिकित्सालय कटनी में भर्ती कराया गया है। कुछ को निजी अस्पताल में भी इलाज हेतु भेजा गया है। 5 यात्रियों को जबलपुर रिफर किया गया है। जानकारी के अनुसार एक लग्जरी चार्टड बस रीवा से भोपाल जा रही थी। तेज गति से भागती बस कटनी दमोह मार्ग पर रात करीब 9 बजे ग्राम देवगांव के पास पलट गई। बताया जा रहा सडक़ पर बैठे मवेशियों को बचाने के दौरान हादसा हुआ।

कई घंटो तक बस में फंसी रही युवती
हादसा होते ही मौके पर कोहराम मच गया। बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार गूंजने लगी। कई घायल बस में फंस गए इनमें एक युवती भी शामिल थी। करीब दो घंटे तक वह दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसी रही। घायल युवती का नाम सपना वंशपति पटेल बताया जा रहा है। 22 वर्ष की सपना घोपरी सीधी निवासी बताई जा रही है। बाद में घायल युवती को निकालकर उसे एफआरवी से अस्पताल पहुंचाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो