scriptkawad yatra 2020: सावन की कांवड़ यात्रा पर बड़ी खबर, सरकार ने दिया ये बड़ा आदेश होंगे ये काम | kawad yatra 2020 hogi ya nhi, sawan me kawad yatra kaise kare | Patrika News
जबलपुर

kawad yatra 2020: सावन की कांवड़ यात्रा पर बड़ी खबर, सरकार ने दिया ये बड़ा आदेश होंगे ये काम

kawad yatra 2020: सावन की कांवड़ यात्रा पर बड़ी खबर, सरकार ने दिया ये बड़ा आदेश होंगे ये काम

जबलपुरJul 02, 2020 / 11:47 am

Lalit kostha

kawad_yatra.jpg

kawad yatra 2020

जबलपुर। देश विदेश में प्रसिद्ध हो चुकी संस्कार कांवड़ यात्रा कोरोना के चलते इस साल नहीं निकाली जाएगी। साथ ही गुप्तेश्वर महादेव की शाही सवारी समेत गुरु पूर्णिमा पर्व पर भी सार्वजनिक आयोजनों पर रोक लगा दी गई है। यह निर्णय कलेक्टर कार्यालय में हुई बैठक के बाद लिया गया है।

इस साल नहीं निकलेगी कांवड़ यात्रा, शांति समिति बैठक में लिया गया फैसला
प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शहर में इस बार कांवड़ यात्रा का आयोजन नहीं किया जायेगा । यह निर्णय बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा बुलाई गई शांति समिति की बैठक में कांवड़ यात्रा आयोजन समितियों ने लिया। कांवड़ यात्रा के आयोजन के दिन 13 जुलाई को किसी तरह के कोई कार्यक्रम नहीं होंगे। बैठक में इस बार गुप्तेश्वर बाबा की शोभायात्रा भी नहीं निकालने निर्णय लिया गया है। जुलाई माह के दौरान धार्मिक आयोजनों के बारे में चर्चा करने कलेक्टर भरत यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई शांति समिति की इस बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ बहुगुणा , अपर कलेक्टर संदीप जी आर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अगम जैन , विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, संस्कार कांवड यात्रा एवं नर्मदा सन्देश कांवड़ यात्रा आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद थे ।

Home / Jabalpur / kawad yatra 2020: सावन की कांवड़ यात्रा पर बड़ी खबर, सरकार ने दिया ये बड़ा आदेश होंगे ये काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो