scriptking cobra- गैस चूल्हा पर बन रहा था खाना, आकर बैठ गया किंग कोबरा, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ | king cobra at gas chulha in kitchen | Patrika News

king cobra- गैस चूल्हा पर बन रहा था खाना, आकर बैठ गया किंग कोबरा, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ

locationजबलपुरPublished: Aug 12, 2017 10:48:00 am

Submitted by:

Lalit kostha

ग्वारीघाट क्षेत्र में एक घर में घुसा जहरीला सांप, दो घंटे तक दहशत में रहे लोग

‪‪Gorakhpur‬, ‪Baba Raghav Das Medical College‬‬, ‪‪Nehru Trophy Boat Race

‪‪Gorakhpur‬, ‪Baba Raghav Das Medical College‬‬, ‪‪Nehru Trophy Boat Race

जबलपुर। जिस कोबरा सांप के काटने पर दो घंटे में शरीर का खून पानी बनजाता है वह जहरीला सांप दो घंटे तक नए गैस चूल्हे के अंदर कुंडली मारकर बैठा रहा। इस दौरान ग्वारीघाट का झारिया परिवार के सदस्यों का पल-पल दहशत में गुजरा। करीब साढ़े तीन फीट लंबे काले कोबरा की एक-एक फूंफकार से वहां मौजूद लोग सहम रहे थे। कोबरा की बस्ती में दस्तक की खबर जैसे ही आसपास फैली तो बस्ती के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। घटना ग्वारीघाट क्षेत्र की है। जहां, शुक्रवार की दोपहर साकेतधाम के पास दुलीचंद झारिया के घर में कोबरा सांप घुस गया। किचन में जाकर गैस चूल्हे के नीचे बैठ गया।

READ MUST- janmashtami 2017- जन्माष्टमी पर करें ये उपाय, श्रीकृष्ण जी के साथ मेहरबान हो जाएंगी लक्ष्मीजी 

झारिया परिवार ने खाना बनाने के लिए गैस का नया चूल्हा खरीदा था। इस चूल्हे में शुक्रवार से भोजन तैयार होना था। किचन की साफ-सफाई के बाद जैसे ही परिवार की महिला ने गैस चूल्हा को खाना बनाने के पहले उठाकर सही जगह पर रखना चाहा, उन्हें गैस चूल्हे के नीचे कुछ नरम जीव होने का आभास हुआ। इस बीच महिला को सांप की पूछ नजर आ गई। उसने घबराकर गैस चूल्हा को उठाकर घर के बाहर फेंक दिया। इसके बावजूद कोबरा प्रजाति का जहरीला सांप गैस चूल्हे के नीचे ही छिपकर बैठा रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जहरीले सांप को काबू किया। गैस चूल्हे के नीचे से कोबरा को निकालकर एक डिब्बा में बंद किया। इसके बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

READ MUST- गैस सिलेंडर ब्लास्ट सात की मौके पर मौत, अब हुआ ये- देखें वीडियो

सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे के अनुसार बारिश कम होने और तेज उमस के कारण सांप अपने बिल छोड़कर बाहर निकल रहे है। किचन में सांप को संभवत: ठंडा और अनुकूल मौसम मिल रहा था इसलिए वह उस जगह पर ही कुंडली मारकर बैठ गया। साकेतधाम नई बस्ती के पास पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का है। ये बेहद जहरीला है। ये यदि इंसान को काट दे तो दो घंटे के अंदर उसके शरीर का खून पानी में बदल जाता है। इंसान की मौत हो जाती है। इस सांप के काटने पर इंसान के बचने की संभावना काफी कम रहती है।

ट्रेंडिंग वीडियो