
Transgenders Dancing On Streets किन्नरों का भुजरिया जूलूस
जबलपुर। लोक परंपरा का पर्व कजलियां या भुजरिया आज पूरे महाकोशल में धूमधाम से मनाया जा रहा है। घरों में एक सप्ताह तक सेवा करने के बाद आज भुजरियों जिन्हें जबलपुर व आसपास के क्षेत्रों में कजलियां भी कहा जाता है, का तालाबों व नदियों में विसर्जन हो रहा है। इसी क्रम में जबलपुर के किन्नरों का भुजरिया जुलूस आज लकडग़ंज से धूमधाम से निकाला जा रहा है। किन्नरों के जुलूस को देखने के लिए पूरा रास्ता जाम हो गया है।
बैंड की फिल्मी धुनों पर किन्नरों का डांस देखने लोग बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। लोग वीडियो बनाने के साथ ही उनके साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। भुजरिया जूलूस में शामिल किन्नरों की ड्रेस भी सबसे अलग दिखाई दे रही हैं, वहीं गहनों की बात करें तो सभी सोने चांदी के भारी भरकम गहने पहने हुए हैं। कजलियां जूलूस का समापन हनुमानताल में होगा।
#Bhujariya #festival #india, #kajaliya, #Transgenders #Dancing #Streets,
#किन्नर, #किन्नरों #भुजरिया #जूलूस, #Kajalia, #भुजरिया
Published on:
16 Aug 2019 05:41 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
