scriptWeekly Horoscope : महीने के आखिरी सप्ताह में चमकने वाला है इन राशियों का भाग्य | kismat chamkane ke totke weekly horoscope prediction saptahik rashifal | Patrika News

Weekly Horoscope : महीने के आखिरी सप्ताह में चमकने वाला है इन राशियों का भाग्य

locationजबलपुरPublished: Jul 27, 2019 08:03:07 pm

Submitted by:

abhishek dixit

Weekly Horoscope (28 July-03 August) : महीने के आखिरी सप्ताह में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, इन्हें रहना होगा सतर्क

Daily Horoscopes

Daily Horoscopes

मेष- रोहिणी नक्षत्र में आरंभ सप्ताह स्थान परिवर्तन के साथ भागिदारिता वाले व्यवसाय की ओर इंगित करेगा। निवेश सफल होगा। व्यापारियों को दलाली से जुड़े बाजार लाभ देगा। नौकरीपेशा में पदवृद्धि व योग्यता का लाभ मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को प्रशासन में विभागीय अवसर।
वृष- राशि पर चन्द्रमा का गोचर मानसिक परिवर्तन करवाएगा। नए क्षेत्र में स्टार्टअप की योजना बन सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारियों को आर्टिफिशियल ज्वैलरी क्षेत्र में बाहरी लाभ होगा। नौकरीपेशा में मनोवांछित सफलता मिलने से मन हर्षित होगा। महिला व छात्रवर्ग को कम्युनिकेशन्स में अवसर।
मिथुन- अस्थिरता से शुरुआत होगी। बुधवार से स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को गुरु, शुक्रवार अन्य क्षेत्रों से जुड़े व्यापार की शुरुआत होगी। नौकरीपेशा में अस्थिरता से परेशानी आएगी। महिला व छात्रवर्ग को प्रयासों में परिवर्तन करना होगा।
कर्क- परिवर्तन के साथ कार्य का ढांचा तैयार होगा। परिजनों के सहयोग की अपेक्षा रहेगी। बाहरी प्रस्तावों पर विचार होगा। व्यापारियों को रासायनिक पदार्थों का राष्ट्रीय अवसर हाथ आएगा। नौकरीपेशा में सहयोग मिलने से आसानी होगी। महिला व छात्रवर्ग को एक्यूपंक्चर क्षेत्र में अवसर।

kismat chamkane ke totke </figure> Weekly Horoscope prediction saptahik rashifal” src=””><p class=सिंह- सम्पत्ति से संबंधित समस्या का निराकरण होगा। वाहन की प्राप्ति भी संभव है। व्यापारियों को कीमती धातु से संबंधित बाजार का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में पदोन्नति के साथ बाहरी स्थान का चयन। महिला व छात्रवर्ग को अस्पताल प्रशासन से जुड़े राजकीय अवसर।
कन्या- मिलीजुली विचारधारा कार्य क्षेत्र को प्रभावित कर सकती है। नए प्रोजेक्ट पर भी फोकस करने की इच्छा होगी। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्रवार पारम्परिक व्यवसाय के लिए श्रेष्ठ है। नौकरीपेशा में निजी क्षेत्र से संबंधित उच्च अवसर की प्राप्ति। महिला व छात्रवर्ग को प्रबंधकीय क्षेत्र में अवसर।
तुला- अनुकूल समय का लाभ मिलेगा। समस्याओं का निराकरण होगा। व्यवसाय चिंतन भी आकार लेने लगेगा। व्यापारियों को चांदी से संबंधित बाजार का लाभ देगा। नौकरीपेशा में फोटोग्राफी से संबंधित फॉरेस्ट इवेंट का आर्थिक लाभ मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को निर्देशन के क्षेत्र में अवसर।
वृश्चिक – समसप्तक चन्द्रमा की ऊर्जा नए क्षेत्रों पर फोकस डलवाएगी। विशेष प्रयोजन के लिए निजी क्षेत्र से टायअप हो सकता है। व्यापारियों को पेस्टीसाइड्स क्षेत्र में उछाल आने का योग। नौकरीपेशा में प्रशासनिक जिम्मेदारी मिलने से प्रसन्नता। महिला व छात्रवर्ग को शासकीय विभागों का अवसर।
kismat chamkane ke totke </figure> weekly horoscope prediction saptahik rashifal” src=””><p class=धनु- कार्य की स्थिति को देख निर्णय लेना ठीक रहेगा। भागीदारिता आकार लेना शुरू करेगी। व्यापारियों को गुरु, शुक्र में हुण्डी से संबंधित ब्याज का कार्य लाभ देगा। नौकरीपेशा में उच्च पद की प्राप्ति के योग। महिला व छात्रवर्ग को स्वायत्त शिक्षा अभियान में अवसर।
मकर- भाग्य का लाभ मिलेगा। पैतृक सम्पत्ति का निराकरण होगा। कार्य से संबंधित नई योजना व निवेश का विकल्प नजर आएगा। व्यापारियों को रेलवे स्क्रेप से जुड़े क्षेत्र में लाभ। नौकरीपेशा में किए गए प्रयास का उचित लाभ मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को ऑटो मोबाइल क्षेत्र में अवसर।
कुंभ- समस्याओं का निराकरण होगा। उच्च पदाधिकारियों से की गई मुलाकात फायदेमंद होगी। व्यापारियों को हस्तशिल्प व मृदाशिल्प क्षेत्र में मांग के योग। नौकरीपेशा में परिश्रम का लाभ मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को एयरोनॉटिक स्पेयर क्षेत्र में निजी अवसर।
मीन- पुराने लाभ की प्राप्ति का समय है। आर्थिक पक्ष मजबूत होने से आगे बढऩे का समय है। व्यापारियों को मण्डी से जुड़े सौदे का बाजार आर्थिक सफलता देगा। नौकरीपेशा में अनुभव व सिद्धहस्तता का सहयोग मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को गुरुकुल शिक्षा से संबंधित क्षेत्र में अवसर।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो