scriptग्रहों का संकेत समझें वरना हो सकता है भारी नुकसान, देखें आज का पंचांग | kismat chamkane wala mantra, grah gochar mantra | Patrika News

ग्रहों का संकेत समझें वरना हो सकता है भारी नुकसान, देखें आज का पंचांग

locationजबलपुरPublished: Aug 09, 2019 10:11:31 am

Submitted by:

Lalit kostha

ग्रहों की स्थितिआज का शुभ मुहूर्त क्या हैआज का ग्रह गोचरआज का चौघडिय़ा
 

panchang aaj ka hindi

panchang aaj ka hindi

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: जिल्हेज तारीख 7, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : वर्षा, मास : श्रावण, पक्ष : शुक्ल
तिथि – दोपहर 2.7 तक रिक्ता तिथि नवमीं उपरंात पूर्णा तिथि दशमीं रहेगी। रिक्ता तिथि में प्राय: मांगलिक कार्य नहीं किए जा सकते हंै। रिक्ता तिथि में विग्रह, आख्ेाट, शिल्प कला, शस्त्र निर्माण, अभियांत्रिक कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। वहीं दशमीं तिथि में प्रतिष्ठा, पौष्टिक कार्य, पौधरोपण जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं।
योग- शाम 6.43 तक ब्रम्ह उपरंात ऐन्द्र योग रहेगा। दोनों ही नैसर्गिक योग शुभ तथा मंगलकारी हैं।
विशिष्ट योग- तिथि गणना तथा योग गणना के आधार पर आज का दिन सभी प्रकार के दैनिक कार्य हेतु सामान्य रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से कौलव उपरंात तैतिल तदनंतर गर करण का प्रवेश होगा करण गणना सामान्य है।

 

grah gochar mantra

नक्षत्र- मिश्रसंज्ञक तिर्यड़मुख नक्षत्र अनुराधा रात्रि 2.9 तक उपरंात ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। अनुराधा नक्षत्र में सभी प्रकार के मंागलिक कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। अनुराधा नक्षत्र में कृषिकार्य, खनिज संपदा, पठन पाठन तथा गृह व्यापार से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। व्यापार वाणिज्य से जुड़े कार्य भी शुभ माने गए हैं।
शुभ मुहूर्त – आज रिक्ता तिथि होने के कारण विशिष्ट मांगलिक कार्य का विशेष मुहूर्त नहीं है, परंतु दैनिक कार्य हेतु आज का दिन शुभ मंगलकारी रहेगा गणपति आराधना शुभ रहेगी।
श्रेष्ठ चौघडि़ए- आज प्रात: 7.30 से 10.30 लाभ अमृत दोपहर 12.00 से 1.30 शुभ तथा रात्रि 9.00 से 10.30 लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : श्रावण मास के शुक्रवार के दिन भगवती गौरी की आराधना परम कल्याणकारी मानी जाती है।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक मंगल प्रधान राशि वृश्चिक राशि में संचरण करेगा।

 

grah gochar mantra

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के कर्क राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का पुष्य नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
ाहुकाल: दोपहर 1.0 30.00 बजे से 12.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर नो,ना,नी,ने अक्षर से आरंभ कर सकते हैं, इस नक्षत्र में जन्मे जातक की राशि वृश्चिक तथा राशि स्वामी मंगल होगी, इस राशि के जातक सामान्यत: प्रकृतिप्रेमी, ईमानदार, संघर्षशाली, समाजसेवी, निडर, मिलनसार तथा धार्मिक स्वभाव के होते हैं। जातक का प्रारंंभिक जीवन सामान्य रहता है, परंतु उत्तरार्ध का जीवन अत्यंत सुखद तथा सफलता प्रदान कराने वाला रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो