scriptकोलकाता के लिए दो फ्लाइट, पुणे व बेंगलूरु की फ्लाइट सेवा जल्द | kolkata pune bangalore flights in mp | Patrika News

कोलकाता के लिए दो फ्लाइट, पुणे व बेंगलूरु की फ्लाइट सेवा जल्द

locationजबलपुरPublished: Feb 12, 2018 10:47:52 am

Submitted by:

Lalit kostha

डुमना एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए दो फ्लाइट, जबलपुर की हवाई उड़ान ने पकड़ी तेजी

flight of Zoom Airlines is terminated

flight of Zoom Airlines is terminated

जबलपुर. डुमना एयरपोर्ट से यात्री विमान सेवा में रविवार को एक और फ्लाइट जुड़ गई। जूम एयरलाइंस के बाद स्पाइस जेट ने भी कोलकाता- जबलपुर-कोलकाता उड़ान शुरू कर दी। ७८ सीटर विमान में २५ यात्री जहां कोलकाता से जबलपुर आए। २६ यात्री जबलपुर से कोलकाता गए। जल्द ही जबलपुर से पुणे व बेंगलूरु के लिए भी फ्लाइट सेवा शुरू करने के लिए अलग-अलग विमानन कम्पनियों ने दिलचस्पी दिखाई है।

READ MORE- मौसम विभाग की चेतावनी, चौबीस घंटे में जोरदार बारिश की संभावना, ओला वृष्टि भी – देखें वीडियो

स्पाइस जेट की कोलकाता से जबलपुर आने वाली फ्लाइट शाम ५.२० बजे पहुंची। २० मिनट के अंतराल के बाद ये फ्लाइट कोलकाता के लिए रवाना हुई। इस रूट पर जूम की नियमित फ्लाइट पहले से संचालित है। दो विमानन कम्पनियों के होने का फायदा यात्रियों को किराए के रूप में मिल सकता है। अभी जूम ने ५३०० तो स्पाइस जेट ने ५८०० के लगभग किराया रखा है। आने वाले दिनों में किराया पांच हजार से नीचे आ सकता है।

READ MORE- भारत के पास है दुनिया की सबसे खतरनाक तोप, वीडियो में देखें कैसे घबराते हैं पाकिस्तान चीन

रोज 700 से अधिक यात्री
डुमना एयरपोर्ट से रोजाना ७०० के लगभग यात्री सफर करते हैं। स्पाइस जेट की कोलकाता उड़ान शुरू होने से औसत यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी। अब जबलपुर से दिल्ली, मुम्बई, हैदराबाद व कोलकाता के लिए नियमित फ्लाइट संचालित हो रही है। हैदराबाद व मुम्बई रूट पर जहां स्पाइस जेट का कब्जा है। वहीं दिल्ली व कोलकाता रूट पर दो से तीन कम्पनियों की विमान सेवा उपलब्ध है।

READ MORE- यौन संबंधों पर लड़कों को मैडम ने कुछ ऐसे समझाया, देखते रह गए लोग – देखें वीडियो

जबलपुर से दिल्ली, हैदराबाद, मुम्बई व कोलकाता
एयर इंडिया: दिल्ली-जबलपुर-दिल्ली
जूम इंडिया: दिल्ली-जबलपुर-कोलकाता-जबलपुर-दिल्ली

ये कम्पनी कर चुकी है सर्वे
इंडिगो भी दिल्ली-जबलपुर-पुणे रूट पर कर चुकी है सर्वे
जबलपुर से पुणे व बेंगलूरु के लिए जूम दिखा चुकी है दिलचस्पी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो