scriptपश्चिम दिशा में जाने से पहले सौ बार सोचें, अन्यथा पड़ सकता है पछताना- पंचांग | kon si disha mein paisa milega, aaj ki shubh disha | Patrika News

पश्चिम दिशा में जाने से पहले सौ बार सोचें, अन्यथा पड़ सकता है पछताना- पंचांग

locationजबलपुरPublished: Jun 07, 2019 10:06:11 am

Submitted by:

Lalit kostha

पश्चिम दिशा में जाने से पहले सौ बार सोचें, अन्यथा पड़ सकता है पछताना- पंचांग
 

jyotish shastra

jyotish shastra

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: सव्वाल तारीख 3, अयन : उत्तरायण, ऋतु : ग्रीष्म, मास : ज्येष्ठ, पक्ष : शुक्ल, तिथि- प्रात: 9.7 तक रिक्ता तिथि चतुर्थी उपरंात पूर्णा तिथि पंचमी रहेगी। रिक्ता तिथि में समय शुद्धि न होने पर मांगलिक कार्य निशिद्ध रहते हंै परंतु लग्र शुद्धि के आधार पर विशेष कार्य संपादित किए जा सकते हैं। वहीं पूर्णा तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य संपन्न किए जाते हैं, इस तिथि में ग्रहप्रवेश, गृहारंभ, व्यापार वाणिज्य जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं।
योग- रात्रि 10.33 तक धु्र्रव उपरंात व्याघात योग रहेगा। दोनों ही नैसर्गिक योग शुभ रहेंगे।
विशिष्ट योग- पूर्णा तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य संपन्न किए जा सकते हंै तिथि गणना शुभ रहेगी।
करण- सूर्योदय काल से विष्टि उपरंात वालव तननंतर गर करण का प्र्रवेश होगा, करण गणना शुभ रहेगी।
नक्षत्र- क्षिप्र लघुसंज्ञक अधोमुख नक्षत्र पुष्य रात्रि 8.53 तक उपरंात अश£ेषा नक्षत्र रहेगा। रेवती पुष्य नक्षत्र में उपनयन, मुंडन, कारीगरी, हाथी घोड़े की सवारी, बागबगीचा, देवप्रतिष्ठा, अलंकार, विवाह जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। वही अश£ेषा नक्षत्र में प्रतिष्ठा, वास्तु क्रय विक्रय से जुड़े कार्य शुभ तथा मंगलकारी रहेंगे।
शुभ मुहूर्त – आज पत्र लेखन, मित्र मिलन, कर्जनिपटारा, भ्रमण मनोरंजन, देवदर्शन, तीर्थयात्रा, कथा पुराण, राजनीति, कूटनीति तथा सामाजिक सेवा के कार्य शुभ तथा सुखद है।

disha shool,kon si disha mein paisa milega,aaj ki shubh disha, </figure> Aaj ka panchang , <a  href=vakri grah in kundli , grah mantri , grah gochar ,” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/02/05/panchang_today_4676505-m.jpg”>

श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 7.30 से 10.30 लाभ, अमृत दोपहर 12.00 से 1.30 शुभ रात्रि 9.00 से 10.30 लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : आज विनायकी चतुर्थी, गुरु अर्जनदेव बलिदान दिवस, उमा चतुर्थी का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक चंद्र प्रधान राशि कर्क राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के वृष राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हंै। सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: प्रात: 10.30.00 बजे से 12.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर हा,ही,हू,हे अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। पुष्य नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि कर्क राशि स्वामी चन्द्र तथा रजतपाद पाया में जन्म माना जाएगा। कर्क राशि के जातक विनोदी, स्मरण शक्तिवाले, निपुण, चतुर, बुद्धिमान, रूपवान, विचारशील, गुणवान, धैर्यवान, लज्जाशील, शास्त्रप्रिय, तथा विवेकी स्वभाव के होते हैं, स्वयं के व्यवसाय में सफल रहते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो