scriptधन के स्वामी कुबेर आज करें पूजन, बरसेगा खूब सारा पैसा- पंचांग | kuber ki puja kaise ki jati hai, aaj ka panchang in hindi | Patrika News

धन के स्वामी कुबेर आज करें पूजन, बरसेगा खूब सारा पैसा- पंचांग

locationजबलपुरPublished: Jul 25, 2019 10:26:09 am

Submitted by:

Lalit kostha

मित्र मिलन जैसे कार्य हेतु दिवस शुभ मंगलकारी है

Kuber

Kuber

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: जिल्काद तारीख 21, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : वर्षा, मास : श्रावण, पक्ष : कृष्ण ,तिथि – जया तिथि अष्टमी दोपहर 2.31 तक उपरंात रिक्ता तिथि नवमीं रहेगी। जया तिथि मंगलकारी कार्यों हेतु शुभ मानी जाती है। इस तिथि में अन्नप्रासन, गायन वादन, चित्रकला, सवारी, पुंसवन, संगीत, विवाह, नृत्यकला, वास्तु तथा धन के स्वामी कुबेर का पूजन शुभ तथा मंगलकारी माना जाता है। धन धान्य की उन्नति हेतु यह अत्यंत शुभ माना जाता है।
योग- प्रात: 7.1 तक उपरंात धृति योग रहेगा। दोनों ही योग सामान्य हंै, दैनिक कार्र्य हेतु शुभ मंगलकारी है।
विशिष्ट योगर्- आज प्रसूति स्नान, कर्जनिपटारा, पत्र लेखन तथा मित्र मिलन जैसे कार्य हेतु दिवस शुभ मंगलकारी है।
करण- सूर्योदय काल से कौलव उपरंात तेतिल तदनंतर गर करण का प्रवेश होगा करण गणना सामान्य है।

 

kuber, </figure> Kuber ki puja kaise ki jati hai, <a  href=Aaj ka panchang in hindi, dhan prapti ke upay” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/02/15/aaj_ka_panchang_4885124-m.jpg”>

नक्षत्र- क्षिप्र लघुसंज्ञक तिर्यडमुख नक्षत्र अश्विनी दोपहर 1.31 तक उपरंात उग्रक्रूर संज्ञक भरणी नक्षत्र रहेगा। अश्विनी नक्षत्र में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। इस नक्षत्र में कारीगरी, शिल्प विद्या, औषधि सेवन, औषधि निर्माण, पशु क्रय विक्रय यात्रा, वास्तु एवं चिकित्सा से जुड़े कार्य शुभ तथा मंगलकारी रहेंगे।
शुभ मुहूर्त – ंआज प्रसूति स्नान, नामकरण, अन्नप्रासन, आभूषण निर्माण, आवेदन पत्र लेखन, पौधरोपण, पत्र लेखन, जलाशयारंभ, वाटिका रोपण जैसे कार्य अत्यंत शुभ रहेंगे।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 6.00 से 7.30 शुभ दोपहर 10.30 से 3.00 चर, लाभ, अमृत तथा रात्रि 6.00 से 9.00 चर तथा अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव- आज : श्रावण मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि में गौरी मां का पूजन करना परम कल्याणकारी तथा शुभ फलकारी रहेगा।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक मंगल प्रधान राशि मेष राशि में संचरण करेगा।

 

 

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के कर्क राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का पुष्य नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 1.30.00 बजे से 3.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर चू,चे,चो,ला अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। अश्विनी नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मेष होगी, राशि स्वामी मंगल तथा ताम्रपाद पाया में जन्म माना जाएगा। मेष राशि के जातक प्राय: बलवान, चंचल, तेजस्वी, ऊर्जावान, प्रभावशाली, उदारवृत्ति, स्वाभिमानी, गोवंश से लगाव वाले तथा अत्यंत बुद्धिमान प्रवृत्ति के होते हंै। आयु के पच्चीस से तीस वर्ष में उन्नति योग हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो