scriptलडक़ी से हुई तकरार, तो चाकू से फाड़ दिया पेट, मौत | ladki ki hatya jabalpur | Patrika News

लडक़ी से हुई तकरार, तो चाकू से फाड़ दिया पेट, मौत

locationजबलपुरPublished: Nov 12, 2018 10:48:58 am

Submitted by:

Lalit kostha

लडक़ी से हुई तकरार, तो चाकू से फाड़ दिया पेट, मौत
 

crime news indore

ladki ki hatya jabalpur

जबलपुर। गढ़ा पुलिस ने किशोरी की हत्या के मामले में महीने भर से फरार ढाई हजार रुपए के फरार इनामी आरोपित को रविवार को दबोच लिया। दो आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

गढ़ा टीआइ शफीक खान ने बताया, 10 सितम्बर की रात बदनपुर बेदी नगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी सोनम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। बीच-बचाव में उसकी मां और बड़ी बहन भी गम्भीर रूप से घायल हुई थीं। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपितों राहुल गौड और रिंकू उर्फ अरशद को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, तीसरा आरोपित रोहित गौड वारदात के बाद से फरार था। रोहित की गिरफ्तारी पर एसपी ने ढाई हजार का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर गढ़ा पुलिस ने रविवार को मदन महल दरगाह शरीफ की पहाड़ी पर घेराबंदी कर रोहित को गिरफ्तार किया।

ये है मामला
पुलिस के अनुसार बदनपुर पहाड़ी पर रहने वाली सरोज बाई उर्फ चीना का वहीं के राहुल डुमार से छह महीने से रंजिश है। रविवार रात 11 बजे राहुल व रिंकू उसके घर के सामने खड़े होकर गाली देने लगे। सरोज ने समझाया, तो दोनों चले गए। कुछ देर बाद दोनों फिर पहुंचे। इस बार राहुल का बड़ा भाई रोहित भी साथ था। तीनों सरोज के आंगन में पहुंच गए। सरोज की छोटी बेटी सोनम (16) ने विरोध किया, तो तीनों ने चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया। चीख सुनकर सरोज और उसकी बड़ी बेटी अन्नू (21) बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो तीनों ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे आस-पास के लोगों ने मां-बेटियों को मेडिकल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने सोनम को मृत घोषित कर दिया।

दोनों पक्षों पर मामला
खूनी संघर्ष में अन्नू डुमार की शिकायत पर पुलिस ने घायल राहुल सहित उसके बड़े भाई रोहित व रिंकू पर घर में घुसकर हत्या करने, जानलेवा वार करने का प्रकरण दर्ज किया है। राहुल की शिकायत पर रवि के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

इस तरह बढ़ा बढ़ा विवाद
पुलिस का कहना है कि गालीगलौज कर जाते समय राहुल पर सरोज के बेटे रवि ने चाकू से वार कर घायल कर दिया था। इसके बाद राहुल और उसके भाई सरोज और उसकी बेटियों को सबक सिखाने पहुंचे थे। राहुल को भी मेडिकल में गम्भीर हालत में भर्ती कराया गया है। राहुल के खिलाफ कई अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके पहले भी वह जेल जा चुका है। वह थाने का निगरानी बदमाश भी है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज कराया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो