scriptकांग्रेस नेत्री ने दिग्विजय सिंह से की कुछ ऐसी डिमांड की देखते रह गए लोग, देंखे वीडियो | lady congress leader unique demand from digvijay singh | Patrika News

कांग्रेस नेत्री ने दिग्विजय सिंह से की कुछ ऐसी डिमांड की देखते रह गए लोग, देंखे वीडियो

locationजबलपुरPublished: Jan 18, 2019 03:17:59 pm

Submitted by:

Premshankar Tiwari

महिला कांग्रेस लीडर ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से की अनूठी मांग

digvijay singh

Digvijay singh

जबलपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने गुरुवार को नगर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। सूबे में सरकार की वापसी से उत्साहित कई नेताओं ने सर्किट हाउस में उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर महिला कांग्रेस नेत्रियों का भी दल पहुंचा। मौका देखते ही महिला नगर अध्यक्ष रेखा जैन ने शिकायत भी दर्ज करा दी कि पार्टी में अभी महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। उन्होंने सिंह के समक्ष मांग रखी कि कांग्रेस के नारे के अनुसार पार्टी में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुस्कुराते हुए इसको उचित मंच पर रखने का भरोसा भी महिला कांग्रेस दल को दिलाया।

कब तक पीछे रहेंगी महिलाएं
नगर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रेखा जैन ने पूर्व मुख्यमंत्री से कहा कि कांग्रेस में महिलाओं को उचित स्थान नहीं मिल रहा है। वे जहां की तहां हैं। कई महिलाएं कांग्रेस के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करते-करते उम्र दराज हो गईं, लेकिन उन्हें उचित पद नहीं मिला। पार्टी में सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाओं को ही प्रतिनिधित्व मिल पा रहा है। पार्टी का ही नारा है कि 33 फ़ीसदी आरक्षण महिलाओं को दिया जाना है। इसको अमल में लाया जाना चाहिए, ताकि सजग और निष्ठावान महिला कार्यकर्ताओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित अवसर मिल सके।

कार्यकर्ताओं की सराहना
प्रवास के दौरान दिग्विजय सिंह न कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई भी की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रवास के दौरान विधायक संजय यादव, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, चमन श्रीवास्तव समेत अन्य नेताओं ने उनसे मुलाकात की। यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद सिंह कटनी के लिए रवाना हुए।

दद्दाजी से लिया आशीष
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरूवार को कटनी जिले के कुड़ा गांव पहुंचे। ग्रहस्थ संत देवप्रभाकर शास्त्री दद्दाजी के ग्राम कुड़ा स्थित आश्रम पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। हाल-चाल पूंछा। इस दौरान मीडिया से चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि दद्दाजी की तबियत खराब होने की सूचना मिलने के बाद कुशलक्षेम जानने आए हैं। इधर दिग्विजय सिंह के क्षेत्र में आने की सूचना के बाद उनसे मिलने के लिए जिले से कार्यकर्ता पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
दिग्विजय सिंह कुड़ा में दद्दाजी से मिलने के बाद बाकल से बहोरीबंद फिर कुआं गांव पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष गुमान सिंह, एलके जैन, नरेंद्र पौराणिक, सादिक खान, नरेन्द्र सेनी, अजय गर्ग सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने बहोरीबंद को नगर पंचायत बनाने और न्यायालय खोलने की मांग की। यहां से पूर्व सीएम ग्राम कुआं पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। कुआं गांव से वे जबलपुर के लिए रवाना हो गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो