scriptOLX jobs fraud महिला को काम दिलाने फंसाया, होटल में दुष्कर्म कर बनाया वीडियो | lady Misdeeds in job | Patrika News

OLX jobs fraud महिला को काम दिलाने फंसाया, होटल में दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

locationजबलपुरPublished: Dec 31, 2017 11:34:34 am

Submitted by:

Lalit kostha

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दर्ज किया मामला, भेड़ाघाट थाने में महिला ने रिपोर्ट लिखाई

lady Misdeeds in job

lady Misdeeds in job

जबलपुर। देश में महिलाओं के शोषण और उनके साथ होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने के लिए ििकतने भी सख्त कानून बना लिए जाएं। आरोपितों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। आजकल एक खास ट्रेंड चल पड़ा है कि पहले लड़की को प्रेमजाल में फंसाओ या फिर उसकी मजबूरी में अपना फायदा देखों और मदद के नाम पर दैहिक शोषण कर लो। ये प्रवृत्ति समाज में घातक रूप लेकर सामने आ रही है। जबलपुर की बात करें तो यहां हर दूसरे दिन इस तरह का एक मामला सामने आ ही जाता है। ताजा मामला भेड़ाघाट क्षेत्र का है, जहां महिला को काम दिलाने के बहाने उसका दैहिक शोषण किया गया है। भेड़ाघाट पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर शुक्रवार को एक युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। महिला ने शिकायत में कहा, काम दिलाने का झांसा देकर आरोपित उसे भेड़ाघाट के एक होटल में ले गया। वहां उसने उससे दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाया। महिला ने यह भी बताया कि आरोपित ने उसकी बात नहीं मानने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी है।

पुलिस ने बताया कि ३४ वर्षीय महिला ने नौकरी के लिए एक वेबसाइट पर रिज्यूम डाला था। रिज्यूम में दिए गए वॉटसएप नम्बर पर राजकुमार पांडे उर्फ अरविंद नामक युवक ने मैसेज कर महिला को १८ दिसम्बर को दमोहनाका बुलाया। उसने स्वयं को रांझी का रहने वाला बताया। अरविंद ने महिला से अपनी मां की देखरेख करने और घरेलू काम के बदले १५ हजार रुपए देने की बात कही। इसके बाद आरोपित ने २३ दिसम्बर को महिला को मैसेज कर कृषि उपज मंडी बुलाया। महिला वहां पहुंची। आरोपित उसे अपने घर ले जाने के बजाय भेड़ाघाट स्थित होटल सी पैलेस के कमरा नम्बर १०२ में ले गया, जहां उसने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह महिला को लेकर दयानगर पहुंचा और कुछ देर में आने के लिए कहकर चला गया। जब वह नहीं लौटा तो महिला अपने घर चली गई।

आरोपित ने २४ दिसम्बर को महिला के मोबाइल पर भेजे मैसेज में दुष्कर्म का वीडियो बनाने और उसके मोबाइल से उसकी तस्वीरें लेने की जानकारी दी। आरोपित ने उसकी बात नहीं मानने पर बदनाम करने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने भेड़ाघाट थाने में आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो