scriptganesh chaturthi: लालबाग के राजा बैठे तो कहीं बन रहा सिद्धिविनायक मंदिर | Lalbaugcha Raja 2017 lalbaugcha raja day 1 live darshan 2017 watch aarti mukh darshan online | Patrika News

ganesh chaturthi: लालबाग के राजा बैठे तो कहीं बन रहा सिद्धिविनायक मंदिर

locationजबलपुरPublished: Aug 25, 2017 12:18:00 pm

Submitted by:

deepak deewan

शहर में गणेशोत्सव की शुरुआत, मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा जैसी गणेश प्रतिमा बनाई गई 

Lalbaugcha Raja 2017

Lalbaugcha Raja 2017

जबलपुर। गजकेशरी योग की गणेश चतुर्थी में शुक्रवार को संस्कारधानी के घर-घर में प्रथम पूज्य गणेश भगवान विराजित हो रहे हैं। इसी के साथ शहर में गणेशोत्सव की शुरुआत भी हो रही हे। मंदिरों में विशेष पूजा और पंडालों में प्रतिमा स्थापना व दस दिवसीय अनुष्ठान किए जाएंगे। चतुर्थी की पूर्व संध्या पर शहर के मंदिरों में शानदार सजावट की गई। शहर में अनेक स्थानों पर सार्वजनिक रूप से उत्सव मनाने के लिए पंडाल सजाए गए हैं जहां भगवान गणपति की स्थापना की जाएगी। मूर्तिकारों ने बड़ी प्रतिमाओं को अंतिम आकार और आकर्षक स्वरूप दे दिया है। कहीं मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा जैसी गणेश प्रतिमा बनाई गई है तो कहीं झांकी को सिद्धिविनायक मंदिर जैसा स्वरूप दिया जा रहा है।

सुप्तेश्वर मंदिर में लड्डुओं का भोग
भगवान गणेश के १० दिवसीय महापर्व का शुभारम्भ शुक्रवार से हो रहा है। इस तारतम्य में रतन नगर स्थित सुप्तेश्वर मंदिर में भगवान गणेश की महाआरती की जाएगी। शाम सात बजे होने वाले इस आयोजन में पूर्व मंत्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू शामिल होंगे। यहां भगवान गणेश को ५१ किलो लड्डू का भोग लगाया जाएगा। 

रजत गणेश
ग्वारीघाट का राजा गणेशोत्सव समिति द्वारा ललपुर रोड ग्वारीघाट में रजत गणेश की स्थापना की जाएगी। पं. प्रमोद तिवारी व मनोज तिवारी के अनुसार 27 अगस्त से यहां श्रीमद् भागवत कथा होगी। इसमें आचार्य इंद्रभानु तिवारी महाराज कथा का वर्णन करेंगे।

रोज होगा गणेशअथर्वशीर्ष पाठ
ग्वारीघाट स्थित श्रीसिद्ध गणेश मंदिर में शुक्रवार से 12 दिवसीय श्रीगणेश पूजन अनुष्ठान होगा। मंदिर संस्थापक ब्रम्हर्षि रामबहादुर महाराज व आचार्य रामानुज ने बताया कि प्रतिदिन प्रात: 8 बजे से गणपति अथर्वशीर्ष संकट नाशन स्त्रोत का पाठ, गणेश चालीसा शांति पाठ, अभिषेक, षोड़षोपचार पूजन एवं भगवान के द्वादश स्वरूपों का सहस्त्र नामों से विशिष्ट वस्तुओं से अर्चन किया जाएगा। छटी महोत्सव 30 अगस्त बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। 5 सितम्बर को 56 भोग अपर्ण, रात्रि जागरण एवं भजन संध्या होगी।

सजाए गए मंदिर
गणेश उत्सव के अवसर पर सिद्ध गणेश मंदिर सहित नगर के सभी गणेश मंदिरों में आकर्षक साज सज्जा की गई। शुक्रवार को दिन भर पांडालों में गणेश प्रतिमा स्थापना का क्रम चलता रहा तो रातभर जागकर इन्हें अंतिम रूप दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो