अकुशल कर्मचारियों के हाथों में जर्मनी मेड करोड़ों का लैंडर
जबलपुरPublished: Jan 17, 2023 12:26:00 pm
पुराने सर्वे पर ही चल रहा है फायर सिस्टम, 11 मिनट में आग बुझाने का दावा


फायर बिग्रेड में 10.5 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मशीन तो जोड़ ली है लेकिन इसके संचालन के लिए कुशल कर्मचारी नहीं है।
नगर निगम के फायर बिग्रेड में 10.5 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मशीन तो जोड़ ली है लेकिन इसके संचालन के लिए कुशल कर्मचारी नहीं है। जर्मनी की इस मशीन पर अभी कम्पनी के ही कर्मचारी है लेकिन आने वाले समय में इसके लिए एक्सपर्ट कर्मचारी नहीं मिल सकेंगे। गौरतलब है कि इसके पहले स्वीप मशीन जैसी अत्याधुनिक मशीनें निगम में लाई गई हैं लेकिन वे कुछ ही समय में कबाड़ हो गई हैं, जिसे बाद में नीलाम ही किया गया है।