scriptsawan somvar : सावन का अंतिम सोमवार आज, शिव जी को मनाने का शुभ योग | last sawan somvar 2019, today zodiac predictions in hindi | Patrika News
जबलपुर

sawan somvar : सावन का अंतिम सोमवार आज, शिव जी को मनाने का शुभ योग

आज का राशिफल, Today Horoscope in Hindi, Rashifal 2019 in Hindi

जबलपुरAug 12, 2019 / 10:31 am

Lalit kostha

meerut

आज का राशिफल, Today Horoscope in Hindi, Rashifal 2019 in Hindi

मेष- जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते है। स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है।
वृषभ– समय के साथ स्वयं को भी बदले। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद से चिंता रहेगी।
मिथुन- अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा।
कर्क- व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढऩे में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग है।
सिंह- राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिकजनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल-मेल स्थापित न होने से तनाव होगा।
कन्या- भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा।

 

sawan somvar


तुला- कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे।
वृश्चिक- स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। भूमि-भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे।
धनु- अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा।
मकर- अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आपका ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे।
कुम्भ– मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी।
मीन- किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश तौर-तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आपको नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो