scriptFashion Trends : मध्यप्रदेश के इस शहर में मिलते है लेटेस्ट सेलेब्रिटीज इंस्पायर्ड कलेक्शन | latest celebrity inspared collection trending now in fashion | Patrika News

Fashion Trends : मध्यप्रदेश के इस शहर में मिलते है लेटेस्ट सेलेब्रिटीज इंस्पायर्ड कलेक्शन

locationजबलपुरPublished: Apr 24, 2019 02:02:22 am

Submitted by:

abhishek dixit

फैशन रेवोल्यूशन ने बदला सिटी फैशन ट्रेंड

hot fashion trends,latest fashion trends,winter stole fashion trends,fashion trends,Sinhsth fashion trends in tattoos,Top 10 Fashion Trends For 2017,Biggest Celebrity Fashion Trends,Latest Fashion Trends for men,Fashion Trends for men,

hot fashion trends,latest fashion trends,winter stole fashion trends,fashion trends,Sinhsth fashion trends in tattoos,Top 10 Fashion Trends For 2017,Biggest Celebrity Fashion Trends,Latest Fashion Trends for men,Fashion Trends for men,

जबलपुर. शहर में फैशन ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। थिंक ग्लोबल, एक्ट लोकल के कॉन्सेप्ट पर अब शहर में फैशन कीे डेफिनेशन ने रेवोल्यूशन ला दिया है। इसके चलते जहां लोगों ने तेजी से फैशन के बदलते ट्रेंड को फॉलो किया है, वहीं लोगों के इस अपनाते हुए नए फैशन ट्रेंड से शहर में रेवोल्यूशन लाने का काम किया है। असर यह है कि सिटी में तेजी से ब्रांडेड शॉप्स ओपन हुए हैं, जिसके चलते जहां ब्रांड क्रेजी लोगों को लिमिटेड वैरायटीज होने के कारण मेट्रो सिटीज जाना पड़ता है वहीं अब शहर में ही उन्हें हजारों ब्रांड मिल जाते हैं।

सेलेब्रिटीज इंस्पायर्ड कलेक्शन
फैशन रिवोल्यूशन के चलते अब शहर में लोगों के बीच सेलेब्रिटीज इंस्पायर्ड कलेक्शन की डिमांड भी देखी जाती है। मॉडल अश्विनी चंदर कहती हैं कि ऐसे कलेक्शन के लिए पहले लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग और मेट्रोज सिटी की उड़ान भरनी पड़ती थी, लेकिन अब शहर के ब्रांडेड आउटलेट्स में बॉलीवुड के साथ टीवी एक्ट्रेस और दूसरे सेलेब्रिटीज स्टार्स के कलेक्शन भी आसानी से अवेलेबल हो रहे हैं।

इस तरह आया बदलाव
1. ड्रेसेस – शहर में ओपन हुए कई ब्रांडेड शोरूम्स ठ्ठ ऑनलाइन शॉपिंग की हुई बढ़त ठ्ठ सिटी में अवेलेबल नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांडड
2. मेकअप – एचडी मेकअप से खूबसूरत हो रही दुल्हन ठ्ठ सिटी मेकअप आर्टिस्ट दे रहे एक्ट्रेस लुक मेकअप ठ्ठ इंटरनेशनल मेकअप किट्स सिटी में अवेलेबल
3. नेल आर्ट – मल्टीकलर के साथ स्टोन एंड पर्ल का यूज ठ्ठ नेल पियरिंग का ट्रेंड भी ठ्ठ हर दिन नेल आर्ट के लिए स्पेशल किट्स
4. लुक – हेयर स्ट्रेटनिंग का ट्रेंड ठ्ठ हाइलाइटिंग एंड एक्सटेंशन क्रेजी हुई गल्र्स ठ्ठ स्किन ब्राइटनिंग ट्रीटमेंट

ऑनलाइन स्टोर से हुई सहूलियत
पिछले कुछ समय से ऑनलाइन शॉपिंग का दायरा बढ़ गया है। इसके चलते लोगों को नई वैरायटीज भी आसानी से अवेलेबल होने लगी है। श्वेता श्रीवास्तव कहती हैं कि पहले शहर में मेट्रो सिटी का फैशन आने में एक से दो साल का समय लगा करता है, वहीं अब लेटेस्ट ट्रेंड के रूप में तुरंत मिल जाता है। इतना ही नहीं कई शॉपिंग साइट्स ऐसी हैं जो कि सीजन के अकॉर्डिंग कलेक्शन को अपडेट करतीे हैं। इसके चलते लोगों को अब लंदन और पेरिस का फैशन भी वन क्लिक में मिल जाता है।

ब्रांडेड शॉप्स में यूनीक कलेक्शन
शहर से मिसेज विक्टोरियस का खिताब जीतने वाली प्रेरणा जाधवानी बताती हैं कि शहर में मॉल कल्चर आने के बाद से ब्रांडेड शोरूम्स की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। अब लोगों को लोकल ब्रांड पसंद नहीं आता है। ऐसे में वे ब्रांडेड शोरूम्स का रुख करना पसंद करते हैं। यहां उन्हें विराट, अनुष्का, करीना, आलिया के ड्रेसेज से जुड़ा फैशन ट्रेंड मिल जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो