scriptlatest cold 2017 forecast india मप्र में इस साल ऐसी होगी ठंड, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी- देखें जबलपुर न्यूज बुलेटिन | latest cold 2017 forecast india cold prediction 2017 jabalpur news | Patrika News

latest cold 2017 forecast india मप्र में इस साल ऐसी होगी ठंड, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी- देखें जबलपुर न्यूज बुलेटिन

locationजबलपुरPublished: Nov 14, 2017 04:58:03 pm

Submitted by:

Lalit kostha

मानसून की देर से वापसी भी बड़ा कारण पारा गिरा, लेकिन सामान्य से दोगुनी आद्र्रता के कारण गुलाबी नहीं हो रही ठंड

cold weather

latest cold 2017 forecast india, cold prediction 2017

जबलपुर. नवंबर का पहला पखवाड़ा बीतने को है पर तापमान में गिरावट के बावजूद सुबह ओस की बूंद नजर नहीं आ रही हैं। मौसम के इस रंग को देखकर लोग हैरान हैं। इस सीजन में आम तौर पर धूप खुशफहमी का अहसास कराती है। लेकिन इस बार धूप तल्खी अभी तक बरकरार है। मौसम वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता इसके पीछे दोगुनी आद्रता को मुख्य वजह बता रहे हैं। सामान्य तौर पर शरद ऋतु में सुबह की आद्र्रता ३० प्रतिशत के आसपास होती है और शाम की आद्रता घटकर १५ प्रतिशत के लगभग रह जाती है। जबकि आद्रता की मौजूदा स्थिति पर नजर डालें तो सुबह की आद्र्रता ६७ प्रतिशत व शाम की आर्द्रता ५७ प्रतिशत है। आद्र्रता लगातार ज्यादा रहने की बड़ी वजह इस बार मानसून की देर से वापसी है। हर साल साल ३० सितम्बर के आसपास मानसून की वापसी हो जाती थी। लेकिन इस बार १५ अक्टूबर को मानसून वापस लौटा है।


कश्मीर में बर्फ बारी के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण आद्र्रत बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार इसी वजह से न्यूनतम तापमान में रविवार के मुकाबले सोमवार को १.२ डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले २-३ दिन में बादल छा सकते हैं। बारिश होने की भी संभावना है। एेसा होने पर आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
कश्मीर में बर्फ बारी का सीधा असर- मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में हो रही बर्फ बारी और उत्तरी हवाएं चलने का मौसम पर सीधा असर पड़ा है। बर्फ बारी और बढऩे की संभावना है।
———————–
हाईकोर्ट की फटकार के बाद टूटी पुलिस की नींद छात्राओं को समझाया बैड और गुड टच में अंतर
जबलपुर . भोपाल कांड में हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस महकमे की सोमवार को नींद टूटी। प्रदेश के साथ जबलपुर में स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थाओं, हॉस्टल आदि में जागरुकता अभियान चलाया गया। सीएसपी, टीआई अलग-अलग स्कूल-कॉलेजों में पहुंचे। छात्राओं को बैड व गुड टच का अंतर समझाया। दोस्ताना माहौल में उनकी समस्या सुनी और विधिक अधिकारों सहित हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी।
———————-
गढ़ा में ताबड़तोड़ हटाए अतिक्रमण, व्यापारियों ने अवरोध पैदा करने का किया प्रसाय, रहे नाकाम
जबलपुर . नगर निगम के अमले ने गढ़ा में अतिक्रमण हटाने की ताबड़तोड़ कार्रवाई की। लगभग नौ घंटे तक चली कार्रवाई में सौ दुकानों के सामने अतिक्रमण कर लगे शेड, बोर्ड आदि तोड़ दिए गए। त्रिपुरी चौक पर डेढ़ दर्जन ठेले-टपरे हटाए गए। यहां दुकानों के लिए बने चबूतरे ध्वस्त किए गए। इससे गढ़ा बाजार की ओर से मदन महल की ओर आने के लिए एक लेफ्ट निकला। निगम के अमले ने शाम को राइट टाउन स्टेडियम के सामने, गौमाता चौक से भी ठेले-टपरों पर सजी दुकानें हटाने की कार्रवाई की।

———————
कालीधाम भटौली में श्रीमद्देवी भागवत कथा का आयोजन, शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने दिए प्रवचन
जबलपुर. पुण्य सलिला मां नर्मदा के पावन तट कालीधाम कालीघाट भटौली में श्री शिवशक्ति यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्रीमद् देवी भागवत कथा का वर्णन करते हुए शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने कहा शक्ति ? को मातृ रूप में पूजा जा सकता है। जीवन में धर्म का बड़ा ही महत्व है। मां भगवती की करुणा प्राप्त करने के लिए साधक को सुपात्र बनना आवश्यक है। सुपात्र साधकों पर मां भगवती की कृपा होती है और उनका जीवन धन्य बन जाता है।
——————-
मप्र स्टे्रंथ लिफ्टिंग चैम्पियनशिप, प्रदेशभर से आए खिलाडिय़ों में लगी चैम्पियन बनने की होड़
जबलपुर. मध्यप्रदेश स्टे्रंथ लिफ्टिंग एवं बैंच प्रैस चैम्पियनशिप में प्रदेशभर से आए खिलाडि़यों में चैम्पियन बनने की होड़ लगी रही। चौथापुल स्थित ७० एमएम होटल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में स्टे्रंथ लिफ्टिंग एवं बैंच प्रेस के मुकाबले हुए। खिलाडि़यों ने क्षमता से अधिक वजन उठाया। १४५ से जयादा खिलाडि़यों ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन वजन उठाकर किया। जिला अध्यक्ष प्रणीत वर्मा ने और सचिव मो. नईम ने बताया कि प्रतियोगिता में जूनियर, सीनियर, मास्टर की स्टे्रंथ लिफ्टिंग एवं डिसेबिल्ड की इन्क्लाइन बैंच प्रेस के मुकाबले हुए। विजेताओं को कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया।
———————-
ट्रेन के झटके में गिरा वृद्ध घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कटनी. कटनी-जबलपुर रेलखंड के निवार स्टेशन के पास सफर के दौरान वास बेसिन में हाथ धो रहा एक वृद्ध झटका लगने से नीचे गिर गया। दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आईं, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार चरगवां थाना स्लीमनाबाद निवासी अजमेर सिंह पिता हल्के सिंह (६०) पत्नी के साथ जबलपुर जा रहा था। निवार स्टेशन के पास वह गेट के पास लगे वास बेसिन में मुंह धो रहे थे, उसी दौरान झटका लगने से चलती ट्रेन से नीचे गिर गए और उनके सिर में चोट आईं। यात्रियों ने सूचना स्टेशन मास्टर को दी और उसके बाद उसे एम्बुलेंस १०८ से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
————————
देखें वीडियो बुलेटिन-

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो