scriptFashion गर्ल्स में तेजी से बढ़ रहा ये लेटेस्ट फैशन, जानिए खासियत | latest girl dress designs fashion update | Patrika News

Fashion गर्ल्स में तेजी से बढ़ रहा ये लेटेस्ट फैशन, जानिए खासियत

locationजबलपुरPublished: Feb 25, 2019 03:06:50 pm

Submitted by:

Lalit kostha

गर्ल्स में तेजी से बढ़ रहा ये लेटेस्ट फैशन, जानिए खासियत

latest girl dress designs fashion update

latest girl dress designs fashion update

जबलपुर। शहर में तेजी से कॉरपोरेट कल्चर बढ़ रहा है। यहां पर युवा वर्ग जॉब कर प्रोफेशनलिज्म को अपना रहे हैं। इन्हीं बात को ध्यान में रखते हुए प्रोफेशनल्स के हिसाब से भी जबलपुर में ड्रेसेस डिजाइन की जा रही हैं। शहर में धीरे-धीरे ऑटोमोबाइल सेक्टर, होटल मैनेजमेंट समेत अन्य चीजें बढ़ती जा रही हैं। जहां काम करने वाले लोगों का ड्रेस अप डिफरेंट होता है। यदि आप भी कॉरपोरेट एंप्लॉइ बनने जा रहे हैं तो आप भी तरह-तरह के नए-नए ड्रेसेस कैरी कर सकते हैं। इसके बारे में आपको बता रही हैं शहर की फैशन मेंटर एंड डिजाइनर शिवीना आहूजा। उन्होंने कई तरह के ड्रेसेस स्पेशली प्रोफेशन युवाओं के लिए डिजाइन किए हैं। शहर में नए तरीके के प्रोफेशनल ड्रेसेज तैयार हो रहे हैं।

news facts-

सिटी में डिजाइन हो रहे फॉर्मल डे्रसेज
प्रोफेशन में दिख रहा स्टाइलिश लुक

स्कर्ट और पेंसिल पैंट के साथ
सिटी गल्र्स शर्ट और लायक्रा मैटेरियल में स्कर्ट कैरी कर सकती हैं। फॉर्मल लुक के लिए यह इन दिनों ट्रेंड में है। यदि आप इंडियन फॉर्मल लुक चाहते हैं तो लॉन्ग स्लिम कुर्ते के साथ पेंसिल पैंट वियर कर सकते हैं। यह भी शानदार लुक देता है।

बिजनेस फॉर्मल
ब्लेजर, शर्ट एंड ट्राउजर बिजनेस फॉर्मल लुक के लिए क्लासी लगते हैं। इसके साथ ही ब्लेजर को ट्यूब टॉप और एंकल लेंथ स्लिक ट्राउजर के साथ कम्पाइल करके पहना जा सकता है।

वेस्टर्न फॉर्मल
मिड लेंथ में टाइट फिटेड स्कर्ट के साथ शर्ट को कैरी कर सकते हैं। इसके साथ ही लॉन्ग स्लिट स्कर्ट शर्ट के साथ कैरी किया जा सकता है। यह स्टाइल होटल इंडस्ट्री में अधिक पसंद किया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो