scriptmonsoon update: शुक्रवार को छाए हैं उम्मीदों के बादल, बेरुखी से बढ़ता जा रहा झमाझम का इंतजार | Latest Monsoon Update in MP, heavy rain alert today | Patrika News

monsoon update: शुक्रवार को छाए हैं उम्मीदों के बादल, बेरुखी से बढ़ता जा रहा झमाझम का इंतजार

locationजबलपुरPublished: Jun 26, 2020 12:29:44 pm

Submitted by:

Lalit kostha

सुबह-शाम बादल, दोपहर में उमस कर रही बेहाल
 
 

monsoon_2020_forecast.jpg

More monsoon rains in June, rainfall figures lagging behind in July

जबलपुर। शहर में मानसून के प्रवेश के कई दिन बीतने के बाद भी गर्मी पीछा नहीं छोड़ रही है। बारिश की बेरुखी से गर्मी और उमस बढ़ती जा रही है। जून समाप्त होने की कगार पर होने के बावजूद बारिश की बजाय धूप जोर मार रही है। अधिकतम तापमान गुरुवार को 36 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा बना रहा। शुक्रवार को अल सुबह रिमझिम बारिश से मौसम में ठंडक आई है, लेकिन उमस ने बेचैनी बढ़ा दी है। अब भी उम्मीदों के बादलों से पूरा शहर ढंका हुआ है। शाम तक बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

 

monsoon_05.jpg

गुरुवार को सुबह-शाम हल्के बादल मंडराने से चिपचिपी गर्मी बनी रही। दोपहर में धूप निकलने से गर्मी ने पसीना निकाला। सुबह से गर्मी बढऩे पर दोपहर बाद स्थानीय बादल जरूर असर दिखा सकते हैं। लेकिन तर करने वाली झमाझम बारिश और गर्मी से राहत की जल्द उम्मीद नजर नहीं आ रही है। आसमान से बादल छंटने के बाद पारे में उछाल आया है। उत्तर-पश्चिमी हवा 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। शहर में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। लेकिन यह बादल बारिश की बजाय उमस बढ़ा रहे हैं। हल्के बादलों के कुछ देर मंडराने के बाद लौट रहे हैं। इससे गर्मी से लोगों का पसीना निकल रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को उत्तरी दिशा की हवा चली। इससे हवा में हल्की शीतलता घुली। हवा के सम्पर्क में आने पर लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। लेकिन घरों के अंदर रहना उमस से मुश्किल हुआ। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछार की संभावना है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो