script

monsoon rain update: सावन में जबलपुर प्यासा, झमाझम का इंतजार करवा रहे बादल

locationजबलपुरPublished: Jul 11, 2020 12:45:03 pm

Submitted by:

Lalit kostha

monsoon rain update: सावन में जबलपुर प्यासा, झमाझम का इंतजार करवा रहे बादल

weather.png

monsoon rain update

जबलपुर। सोमवार की झमाझम के बाद बादलों ने जबलपुर से दूरी बना ली है। हल्की फुल्की बारिश के बाद खुल रहे मौसम से उमस बढ़ गई है। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। लोगों को अब भी झमाझम बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह में जोरदार बारिश के योग बन रहे हैं।

शहर में झमाझम बारिश नहीं होने से परेशान हो रहे लोग
बूंदाबांदी से चिपचिपी गर्मी कर रही हलाकान

बारिश वाले बादलों की खेप के हल्की बूंदाबांदी करके लौट जाने से मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है। उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। शुक्रवार को भी सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही। कभी हल्की धूप खिली तो कभी आसमान में बादल छाए। इससे उमस बढ़ गई। दोपहर जब लोग मौसम के बर्ताव से बेचैन हो रहे थे तभी आसमान में काले बादल छा गए। दोपहर 2 बजे के आसपास के शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। लेकिन चंद मिनट में ही काले बादल आसमान से गायब हो गए। बारिश बंद हो गई और सूरज ने दर्शन दे दिए। छिटपुट बूंदाबांदी से उमस असहनीय हो गई। चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल रहे। बादलों का व्यवहार तकरीबन एक जैसा ही बना रहने से गुरुवार और शुक्रवार के मौसम मिजाज में ज्यादा फर्क नहीं आया।

बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। आद्र्रता सुबह के समय 82 प्रतिशत और शाम को 53 प्रतिशत थी। दक्षिण-पश्चिमी हवा 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। शनिवार को कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछार पडऩे की सम्भावना है।

ट्रेंडिंग वीडियो