scriptBJP सरकार के इस निर्णय को उन्हीं की पार्टी के दबंग MLA ने दिखाया ठेंगा, मच गया बवाल, जानिए पूरा माजरा | latest news about sugarcane price in MP bjp mla vanshika sugar mill | Patrika News

BJP सरकार के इस निर्णय को उन्हीं की पार्टी के दबंग MLA ने दिखाया ठेंगा, मच गया बवाल, जानिए पूरा माजरा

locationजबलपुरPublished: Nov 15, 2017 10:24:17 am

Submitted by:

deepankar roy

प्रशासन ने 300 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है गन्ने का दाम, विधायक शर्मा की शुगर मिल में 270 रुपए में खरीदी

latest news about sugarcane price in MP bjp mla vanshika sugar mill,vanshika sugar and power industries ltd,sugar mills in narsinghpur,list of sugar mills in mp,sugar mills in narsinghpur,sanjay sharma mla tendukheda,sanjay sharma facebook,BJP,MP BJP,Congress,MP Congress,CM,CM Shivraj Singh Chauhan,Sugar Mile in MP,Sugarcane Former In MP,Sugar Cane Rate Controversy ,SugarCane Formar protest Against BJP Government ,Narsinghpur Sugarcane Former Protest,BJP MLA Challenge Two MP Government Decision for Sugarcane Price ,Sugar Cane Official Price in MP ,Burhanagar Sugar Mill ,MP Government,Narsinghpur Collector ,Narsinghpur collector Diside Rate for Sugarcane This Year ,Sugarcene Former Movement ,Kisan Movement,Kisan Movement In MP ,MP Kisan aandolan ,Tendukheda MLA Sanjay Sharma ,BJP MLA Sanjay Sharma ,vanshika Sugar Mill ,BJP MLA Company vanshika Construction ,the last day MLA Sanjay Sharma and representatives of the City Council,MLA Sanjay sharma,MLA sanjay sharma,

latest news about sugarcane price in MP bjp mla vanshika sugar mill

अजय खरे। गन्ना किसानों को उनकी उपज की सही कीमत दिलाने के लिए प्रशासन ने एक दिन पहले ही तय किया कि जिले में 300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ने की खरीदी होगी। लेकिन फैसले के अगले ही दिन भारतीय जनता पार्टी के विधायक की शुगर मिल में इस व्यवस्था को तार-तार कर दिया गया। तेंदूखेड़ा से भाजपा विधायक संजय शर्मा की वंशिका शुगर मिल में मंगलवार को किसानों से मात्र 270 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदी की गई। पत्रिका द्वारा मामला उजागर किए जाने के बाद विधायक संजय शर्मा गन्ना खरीदी की कीमत तय होने की बात को ही नकार गए। वहीं कलेक्टर ने किसानों को 300 रुपए के भाव से ही भुगतान सुनिश्चित करवाने की बात दोहराई है।
आंदोलन के बाद तय हुई थी दर
नरसिंहपुर में किसान कुछ दिनों से आंदोलन पर थे। वे गन्ने की उचित कीमत नहीं मिलने से नाराज थे। सोमवार को अचानक किसानों का आंदोलन तेज हो गया था। कांग्रेस के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को देर शाम शुगर मिल मालिकों, जन प्रतिनिधियों के साथ मैराथन बैठक की थी। इसके बाद तय हुआ था कि गन्ना की खरीदी 300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी।
2 लाख टन गन्ना खरीदती है वंशिका शुगर मिल
वंशिका शुगर मिल हर साल किसानों से करीब 2 लाख टन गन्ना खरीदती है। मिल के लिए 6 हजार हेक्टेयर से अधिक का क्षेत्र आरक्षित किया जाता है। गन्ना के उचित रेट न मिलने और किसान आंदोलन की वजह से इस बार जहां अन्य मिलों ने क्षेत्र के किसानों से गन्ना नहीं खरीदा था। वहीं संजय शर्मा की वंशिका मिल ने कुछ दिन पहले किसानों से 270 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी चालू कर दी थी। सोमवार को अधिकृत तौर पर प्रशासन द्वारा 300 का रेट तय किए जाने के बावजूद मंगलवार को भी वंशिका मिल द्वारा 270 के रेट से ही किसानों का हजारों क्विंटल गन्ना खरीदा गया।
जिले में 8 शुगर मिलें
नरसिंहपुर में गन्ना बहुतायत में पैदा किया जाता है। गन्ना की उपलब्धता के कारण क्षेत्र में ही 8 शुगर मिलें है जो किसानों से गन्ना खरीदी करती हैं। इसमें तेंदूखेड़ा क्षेत्र के बिलगवां में भाजपा विधायक संजय शर्मा की वंशिका शुगर मिल भी है।
एक एकड़ पर 9 हजार का नुकसान
सबसे छोटी इकाई यानी एक एकड़ में करीब 300 क्विंटल गन्ना पैदा होता है। किसानों को हर क्विंटल पर 30 रुपए का नुकसान उठा कर गन्ना बेचना पड़ा। ऐसे में एक एकड़ का गन्ना बेचने पर किसान को कम से कम 9 हजार रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि एक ट्रैक्टर ट्रली में 60 से 80 क्विंटल गन्ना आता है।
विधायक संजय शर्मा से सीधी बात
पत्रिका– जिले में 300 रुपए प्रति क्विंटल का रेट तय किया गया आप 270 के रेट से खरीद रहे हैं।
शर्मा- यह सही है कि हम 270 के रेट से खरीद रहे हैं पर अभी बुरहानपुर की सहकारी मिल ने 300 का रेट घोषित नहीं किया है।
पत्रिका– किसान शुरू से ही 300 के रेट की मांग कर रहे थे पर आपने उन्हें यह रेट क्यों नहीं दिया।
शर्मा- केंद्र सरकार ने 255 रुपए प्रति क्विंटल की सपोर्टिंग प्राइज तय की है उससे तो हम ज्यादा ही दे रहे हैं।
पत्रिका- किसानों की 300 के रेट की मांग के बीच अन्य मिलों ने जहां रेट तय होने का इंतजार किया वहीं आपने 270 के रेट से खरीदने की जल्दबाजी क्यों की।
शर्मा- हमने किसानों के हित में खरीदी शुरू की है, खेतों से गन्ना कट कर आने से किसानों के खेत खाली हो जाएंगे और वे समय पर बोवनी कर सकेंगे।
बैठक का फैसला पालन करना होगा
कलेक्टर के अभय वर्मा के अनुसार जिले में गन्ना का रेट 300 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया जा चुका है, अब सभी मिल मालिकों को 300 की दर से ही किसानों को भुगतान करना होगा। बैठक में लिए गए निर्णय का पालन कराया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो