अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रेकॉर्ड किया गया है। दोनों स्तर पर तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। आद्र्रता सुबह के समय 95 प्रतिशत और शाम को 85 प्रतिशत रेकॉर्ड की गई है। उत्तर-पश्चिमी हवा 3 किमी प्रतिघंटे की औसत गति से चली। गुरुवार को 6 मिमी बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही सीजन में कुल बारिश का आंकड़ा बढ़कर 1022.1 मिमी हो गया है।
रविवार से छटेंगे बादल
मौसम विज्ञान केंद्र में सहायक वैज्ञानिक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी के सिस्टम के कारण उत्तर-पूर्वी मप्र और उससे लगे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था। उसके प्रभाव से कुछ-कुछ समय अंतराल में हल्की बारिश हुई। शनिवार को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटें पड़ सकते है। लेकिन रविवार से आसमान धीरे-धीरे साफ होगा। बादल छटने के साथ ही हल्की धूप पडऩे का अनुमान है।