scriptदेर रात और सुबह लग रही सर्दी, दोपहर में चुभ रही धूप | latest weather report today | Patrika News

देर रात और सुबह लग रही सर्दी, दोपहर में चुभ रही धूप

locationजबलपुरPublished: Jan 28, 2020 12:03:54 am

Submitted by:

deepankar roy

मौसम ले रहा करवट : दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर

latest weather report today,weather report today,weather latest update,weather today,weather today,weather tomorrow,weather forecast,Weather forecast,weather update mp,jabalpur ,Cold Weather,summer season,latset news in hindi,

weather update report

जबलपुर . मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। रात और सुबह सर्दी का असर बना हुआ है। वहीं, दोपहर में तेज धूप चुभ रही है। दिन और रात को मौसम बिल्कुल एक-दूसरे के विपरीत व्यवहार कर रहा है। रविवार की तरह सोमवार को भी मौसम का यहीं हाल बना रहा। लोग सुबह उठे तो ठंड बनी हुई थी। सूर्योदय के कुछ घंटे बाद ही सर्दी का असर कम हो गया। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया धूप का प्रभाव बढ़ता गया। दोपहर के समय सर्दी एकदम से कम हो गई। सूर्यास्त के बाद मौसम फिर बदल गया। रात ढलने के साथ ही हवा के साथ ठंडक घुलती गई। ऐसे में सुबह और रात को जहां सर्दी बचने के लिए गर्म कपड़ों की जरुरत बनी हुई है।

ज्यादा अंतर बना हुआ है

धूप और हवा के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर बना हुआ है। इससे भी सुबह सर्दी महसूस हो रही है। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। ये सामान्य से एक डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। आद्र्रता सुबह के समय 75 प्रतिशत और शाम को 51 प्रतिशत दर्ज हुई है। दक्षिण-पूर्वी हवा तीन किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत गति से चली।

हल्के काले बादल मंडराने की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवा की दिशा बदल रही है। सोमवार को सुबह के समय दो किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से दक्षिणी हवा चली। दोपहर बाद हवा कमजोर पड़ गई है। हवा की दिशा बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो गई। दो किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। इसे पश्चिमी विक्षोभ का असर माना जा रहा है। मंगलवार को शहर में हल्के काले बादल मंडराने की संभावना है। संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछार पडऩे का अनुमान है।

ट्रेंडिंग वीडियो