scriptआज इस राशि को मिलेगा बहुत पैसा, राशिफल में जानिए आपको क्या मिलेगा | laxmi ji ko kaise khush kare aaj, rashifal in hindi | Patrika News
जबलपुर

आज इस राशि को मिलेगा बहुत पैसा, राशिफल में जानिए आपको क्या मिलेगा

आज इस राशि को मिलेगा बहुत पैसा, राशिफल में जानिए आपको क्या मिलेगा
 

जबलपुरNov 15, 2018 / 09:06 am

Lalit kostha

patrika

traders,online shopping,festival,market,shopping,laxmi puja on diwali,Deepawali,jewelery,New fashion,Deep festival,Pushy Nakshatra,

मेष- अपने आप पर विश्वास रखो। दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें, सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ेंगे।
वृषभ- अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है। वाहन सुख मिलेगा।
मिथुन- दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की उम्मीद कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। कॅरियर में निराश न हो, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।
कर्क- आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
सिंह- कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों की स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।
कन्या- अपने पराये में फर्क समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें।
तुला- कम बोलें अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
वृश्चिक- सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।
धनु- नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूलखर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।
मकर- दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, पर इष्ट बल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कुम्भ- दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। श्वास से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।
मीन- समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख-शांति चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है, पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

Home / Jabalpur / आज इस राशि को मिलेगा बहुत पैसा, राशिफल में जानिए आपको क्या मिलेगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो