scriptआज किस्मत देगी साथ होगी पैसों की बरसात, मिलेगा प्रेमिका का साथ- देखें राशिफल | laxmi ji ko prasan karne ke upay aaj ka hindi rashifal | Patrika News

आज किस्मत देगी साथ होगी पैसों की बरसात, मिलेगा प्रेमिका का साथ- देखें राशिफल

locationजबलपुरPublished: Oct 18, 2018 08:15:32 am

Submitted by:

Lalit kostha

आज किस्मत देगी साथ होगी पैसों की बरसात, मिलेगा प्रेमिका का साथ- देखें राशिफल

sundar patni pane ke totke

sundar patni pane ke totke

जबलपुर। नवरात्रि का अंतिम दिन नवमीं तिथि है। इस दिन माता का पूजन करना, कन्या भोज कराना और हवन पूर्णाहूति से मन को शांति मिलेगी। इसके साथ ही माता की कृपा से आपकी मनचाही मनोकामना भी पूरी होनें की संभावना है। कुछ जातकों पर आज माता लक्ष्मी बनकर कृपा बरसाने वाली हैं। वहीं कुछ लोगों पर राधारानी की कृपा होगी और प्रेमिका से मिलने के योग भी बन रहे हैं। धैर्य से काम करेंगे तो हर काम सफल होगा।

आज का राशिफल

मेष- आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है। कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे। वाहन क्रय करने का मन होगा। नए संबंध बनेंगे।
वृषभ- विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें। आप जल्द दूसरों पर विश्वास कर लेते है। व्यर्थ विवादों से दूर रहें। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।
मिथुन- आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। दिनचर्या प्रभावित होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।


कर्क- दिन अनुकूल है। परिवार एवं आवास की समस्या हल हो सकती है। समाज में आपका प्रभाव बढऩे से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।
सिंह- संतों के दर्शन होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास न करें। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें।
कन्या- समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल ले। संतान के कार्यों से चिंतित रहेंगे। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। व्यक्तिगत कार्यों में लापरवाही कर रहे है। कार्यस्थल में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।


तुला- आप के कार्यों से समाज में आपकी प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। यश, उत्साह बढ़ेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रेम-प्रसंग में न उलझे।
वृश्चिक- रोजगार में बदलाव आने की उम्मीद है। आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। रुका पैसा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। मेहमानों का आगमन होगा।
धनु- अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा। व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ सकता है। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। श्रेष्ठजनों से मेल होगा। परिवार की उलझन खत्म होगी।


मकर- अपने धन का कुछ अंश परोपकार में लगाए। नौकरी में कार्य का विस्तार होगा। शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। विरोधियों से सावधान रहें।
कुम्भ- परिजनों पर व्यर्थ में संदेह नहीं करें। आर्थिक लाभ होगा। अपने के महत्व को भूलें नहीं। किस व्यक्ति से क्या बात करनी है, विशेष ध्यान रखें। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा।
मीन- समय पर काम करना सीखें। साथ ही अपने विचारों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढऩे से बजट बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो