scriptfriday astrology लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का आज शुभ समय, पैसों की तंगी से मिलेगी मुक्ति: आज का पंचांग | laxmi worship for friday, panchang, Horoscope, Friday 29 November 2019 | Patrika News

friday astrology लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का आज शुभ समय, पैसों की तंगी से मिलेगी मुक्ति: आज का पंचांग

locationजबलपुरPublished: Nov 29, 2019 08:43:28 am

Submitted by:

Lalit kostha

लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का आज शुभ समय, पैसों की तंगी से मिलेगी मुक्ति: आज का पंचांग
 

Happy Diwali: महालक्ष्मी की पूजा के बाद जरूर करें ये काम, घर में रहेगी सुख-शांति व व्यापार होगा दोगुना

Happy Diwali: महालक्ष्मी की पूजा के बाद जरूर करें ये काम, घर में रहेगी सुख-शांति व व्यापार होगा दोगुना

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: रवि उस्मानी 1, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : शरद, मास : मार्गशीर्ष, पक्ष : शुक्ल
तिथि – जया तिथि तृतीया रात्रि 6.57 तक उपरांत रिक्ता तिथि चतुर्थी रहेगी। जया तिथि तृतीया मंगलकारी कार्यों के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इस तिथि में विवाह, संगीत, व्यापारिक यात्रा, गायन वादन जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। तृतीया तिथि की अधिस्वामिनी देवी भगवती गौरी हैं। इस तिथि में भगवती गौरी का पूजन करना कल्याणकारी रहेगा।
योग- शाम 5.30 तक शूल उपरंात गंड योग रहेगा शुभ कार्य हेतु दोनों योग अत्यंत सामान्य माने जाते हैं।
विशिष्ट योगर्- तिथि गणना के आधार पर आज विवाह, गायन वादन तथा मंगलकारी कार्यों हेतु दिवस शुभ तथा मंगलकारी है।
करण- सूर्योदय काल से तैतिल उपरंात गर तदनंंतर बणिज करण का प्रवेश होगा। करण सामान्य है।
नक्षत्र- प्रात: 9.25 तक मूलसंज्ञक नक्षत्र मूल उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रहेगा। मूल नक्षत्र में यात्रा, सवारी, पुष्टता, कारीगरी, शस्त्र निर्माण, कृषिकार्य, पौधरोपण, बागवानी जैसे कार्य शुभ तथा कल्याणकारी माने जाते हैं। इस नक्षत्र में सेवारंभ से जुड़े कार्य भी सुखद कल्याणकारी तथा सुख प्रदान करने वाले माने जाते हैं।

panchang01.png

शुभ मुहूर्त – ंआज नामकरण, औषधि सेवन, औषधि निर्माण, कर्जनिपटारा, शिल्प विद्या, गायन वादन जैसे कार्य हेतु दिवस शुभ सुखद तथा मंगलकारी तथा अनुकूल रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए- आज प्रात: 7.30 से 10.30 लाभ अमृत दोपहर 12.00 से 1.30 शुभ तथा रात्रि 9.00 से 10.30 बजे तक शुभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव- आज : मार्गशीर्ष मास की तृतीया तिथि में रंभाव्रत का व्रतोत्सव पर्व रहेगा। भगवती गौरी का पूजन करना कल्याणकारी रहेगा।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक गुरु प्रधान राशि धनु राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के वृश्चिक राशि में गुरु धनु राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 10.30.00 बजे से 12.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर या,यू,भा,भी अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। मृल नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि धनु होगी, राशि स्वामी गुरु तथा ताम्रपाद पाया में जन्म माना जाएगा। धनु राशि के जातक प्राय: सुंदर, मननशील, गम्भीर, आध्यात्मिक, प्रकृतिप्रेमी, दार्शनिक, आडंबर विरोधी, धैर्यवान, तथा अनुशासन प्रिय होते हैं। जीवन के उत्तरार्ध अवस्था में आर्थिक विकास होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो