scriptतेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, रास्ता पार कर रहे तेंदुए की मौत- देखें वीडियो | leopard death from high speed car accident | Patrika News

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, रास्ता पार कर रहे तेंदुए की मौत- देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Jul 10, 2021 08:31:34 am

Submitted by:

Lalit kostha

तेंदुए का बायां पैर और छाती की पसलियां टूट गई थींपांच डॉक्टर्स की टीम ने करीब तीन घंटे तक किया पोस्टमार्टम

leopard death

leopard death

जबलपुर। वेटरनरी के सेंटर में वाहन दुर्घटना में मृत एक साल के नर तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम करीब तीन घंटे तक चला। तेंदुआ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट, 1972 शेड्यूल एक में शामिल वन्यजीव है। एनटीसीए की गाइडलाइन के अनुसार स्पेशल पोस्टमार्टम टीम गठित की गई। कुलपति प्रो. एसपी तिवारी ने पांच सदस्यीय टीम को मौत के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए। टीम में डॉ. सोमेश सिंह, डॉ. केपी सिह, डॉ. निधि राजपूत, डॉ. अमोल रोकड़े व पैथोलॉजी विभाग की डॉ. अमिता दुबे को शामिल किया गया।

 

डॉक्टरों को तेंदुए के पिछले बाएं पैर की फीमर हड्डी और छाती की पसलियां टूटी मिली। इसके साथ ही हेड एंजुरी एवं अत्यधिक रक्त स्त्राव होने की बात सामने आई है। चिकित्सकों ने पीएम के बाद विभिन्न प्रकार के प्रयोगशाला सम्बंधी जैविक नमूनों को भी संकलित किया है।
हर अंग की बारीकी से जांच- गुरुवार देर रात तेंदुए का डॉ. अमोल रोकड़े ने प्रशिक्षण किया था। इसके बाद सेंटर के फ्रीजर में शव रखवाया गया। इसकी सूचना कुलपति डॉ. एसपी तिवारी, डीन एवं प्रभारी संचालक डॉ. आरके शर्मा, डॉ. आदित्य मिश्रा को दी गई। सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम शुरू हुआ। चिकित्सकों ने शरीर के हर अंग की बारीकी से जांच की। ऑपरेशन करीब 3.15 घंटे तक चला। इस दौरान वन विभाग से वन मंडल अधिकारी अंजना सुचिता तिर्की व अशासकीय संस्था की ओर से मनीष कुलश्रेष्ठ उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो