script

तेंदुए की जान लेने वाला शिकारी गिरफ्तार, बिना पूछताछ किए भेजा जेल

locationजबलपुरPublished: Jan 20, 2020 01:00:04 am

Submitted by:

shivmangal singh

आर्मी सेंटर के पास फं दे में फंसकर तेंदुआ की गई थी जान

leopard captured in fencing of army area, seriously injured

leopard captured in fencing of army area, seriously injured

जबलपुर . ग्वारीघाट रोड के छेवला ग्राम स्थित आर्मी सेंटर की फेंसिंग में फं दा लगाकर तेंदुए की जान लेने वाले शिकारी को वन विभाग ने दबोच लिया है। लेकिन वन विभाग ने शिकार करने के आरोपी को बिना पूछताछ किए ही जेल भेज दिया। शिकारी को रिमांड पर न लेने से वन विभाग के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं। मंगलवार को फं दे में फं सकर घायल मिले तेंदुए की गुरुवार को वेटरनरी विवि के वाइल्ड लाइफ सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वन्य प्राणी की मौत के बाद मचे हड़कंप से वन विभाग ने छेवला क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई थी। जांच पड़ताल और पूछताछ में छेवला ग्राम निवासी जोसेफ लाकड़ा के शिकार के लिए फंदा लगाने की बात सामने आई। संदिग्ध जोसेफ को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने आर्मी सेंटर की फेंसिंग में फ ंदा लगाने को गुनाह कबूल किया। वन विभाग ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
तेंदुए की मौत के बाद शिकारी को ढूंढऩे के लिए वन विभाग के बारहा बरेला वन मंडल और जबलपुर क्षेत्र की टीम ने क्षेत्र में लगातार गश्त की। सूत्रों के अनुसार करीब 30 से ज्यादा जगह पर कट और फं दे लगे मिले हैं, इससे क्षेत्र में जानवरों का शिकार लंबे समय से होने की आशंका जताई गई है। वन विभाग की टीम इस मामले को लेकर आगे जांच कर रही है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
तेंदुआ के शिकार के बाद आर्मी सेंटर की फेंसिंग में जगह जगह मिली सुराग से सुरक्षा व्यवस्था संदिग्ध हो गई है। सूत्रों के अनुसार जिस जगह पर कट पाए गए हैं, वहां पर आर्मी की लगातार गश्त होती है।
जानकारी के अनुसार सामान्य लोगों को उस क्षेत्र तक आवाजाही नहीं होती है आर्मी के लगातार क्षेत्र पर नजर रखी जाती है, उसके बावजूद फेंसिंग की जालियों में जगह-जगह कट मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार आर्मी सेंटर की जाली को काटकर शिकारी तेंदुए और जंगली ***** सहित अन्य वन्य प्राणियों के शिकार के लिए फंदे लगाते हैं। वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रही है।

सैन्य क्षेत्र में शिकारियों के फंदे में फंसने के कारण घायल तेंदुए की मौत हो गई थी। वन विभाग की टीम ने फंदा लगाने वाले जोसफ लाकड़ा को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
रवींद्र मणि त्रिपाठी, डीएफओ

ट्रेंडिंग वीडियो