script

उद्योगपतियों को अरबों का ऋण, जरूरतमंद को धेला नहीं – देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Feb 07, 2023 01:34:16 pm

Submitted by:

Lalit kostha

उद्योगपतियों को अरबों का ऋण, जरूरतमंद को धेला नहीं – देखें वीडियो

congress01.jpg

congress protest

जबलपुर. केंद्र सरकार आम आदमी के साथ दोहरा रवैया अपना रही है। आम आदमी को बिना गिरवी रखे और कागजात के पांच लाख रुपए का लोन नहीं मिलता। दूसरी तरफ कागजों के आधार पर उद्योगपतियों को अरबों का ऋण दिया जा रहा है। यह आरोप कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को वित्तीय संस्थानों के कार्यालयों के घेराव कार्यक्रम के दौरान लगाए।

 

//?feature=oembed

शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्टेट बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालयों के सामने प्रदर्शन किया। विधायक विनय सक्सेना ने कहा कि कांग्रेस आम लोगों के धन की रक्षा के लिए संकल्पित है। संगठन मंत्री मनोज सेठ ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम आदमी के पैसों पर ध्यान नहीं दिया।

 

//?feature=oembed

वहीं, मदन महल में ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश तामसेतवार, बलवंत सिंह गुर्जर, आजम खान, शिव कुमार चौबे, विजय रजक, रवि सैलानी, प्रभा सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। विजयनगर में ब्लॉक अध्यक्ष सुशील धर के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। सभा को नित्य निरंजन खंपरिया, सतीश तिवारी, कदीर सोनी, सुशीला कनौजिया, विजय मिश्रा, अरुण दुबे ने सम्बोधित किया।

//?feature=oembed

ट्रेंडिंग वीडियो