scriptजबलपुर ऐसा होगा लॉकडाउन-4, रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बंटेंगे वार्ड | lockdown-4 in jabalpur, Wards will be divided into red, orange, green | Patrika News

जबलपुर ऐसा होगा लॉकडाउन-4, रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बंटेंगे वार्ड

locationजबलपुरPublished: May 16, 2020 12:11:54 am

लॉकडाउन-4 में मिलेंगी कई प्रकार की छूट, निजी अस्पताल खुलेंग

17 मई तक के लिए बढाया गया Lockdown, सरकार ने जारी किया आदेश

17 मई तक के लिए बढाया गया Lockdown, सरकार ने जारी किया आदेश

जबलपुर। लॉकडाउन-4 में जिले के लोगों को पहले से ज्यादा छूट मिल सकेंगी। जिला प्रशासन नगर निगम के सभी 79 वार्ड को रेड, ऑरेंज एवं ग्रीन जोन में बांटकर वहां गतिविधियां शुरू करेगा। लॉकडाउन 4 में जिले के 78 वार्ड को रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बांटा जाएगा। उसी आधार पर इनमें गतिविधियों को शुरू किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा पूरी रूपरेखा की जा रही है तैयार की जा रही है। इसी प्रकार निजी अस्पतालों में भी इलाज शुरू हो सकेगा।
कलेक्टर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन-4 में निजी अस्पतालों को खोला जाएगा। इनमें फीवर क्लिनिक भी होगा। इसी प्रकार शासकीय डिस्पेंसरी में भी फीवर क्लिनिक चलेगी। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों को भी कोविड- किट प्रदान की जाएगी। यदि ज्यादा गंभीर मरीज हुआ तो इसकी सूचना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में देकर उसे रेफर किया जाएगा। उन्होंने कि निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक में सभी विषयों पर चर्चा की गई है।
उन्होंने बताया कि अब नगर निगम के सभी वार्ड को जोन में बांटा जाएगा। रेड जोन में शामिल वार्ड में प्रतिबंध पहले जैसे रहेंगे। ऑरेंज और ग्रीन जोन के अंतर्गत आने वाले वार्ड में बहुत सारी छूट दी जाएंगी। इस विषय में क्ष्ेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा की गई है। उनके सुझाव लिए गए हैं। पूरी रूपरेखा तैयार की जा रही है। होलसेल दुकानों से सप्लाई आदि भी शुरू होंगी। 17 मई को पूरी जानकारी से आम लोगों को अवगत कराया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो