script

winter में लें ऐसी डाइट, सेहत के साथ बाडी में बनी रहेगी गर्माहट

locationजबलपुरPublished: Dec 28, 2017 01:13:33 pm

Submitted by:

deepak deewan

कुछ दिनों में ही हेमंत ऋतु खत्म होनेवाली है और इसी के साथ शीत ऋतु की भी शुरुआत हो जाएगी।

locl: Health Tips for

locl: Health Tips for

जबलपुर . तेज सर्दी अब दिन में भी कंपकंपा रही है। कुछ दिनों में ही हेमंत ऋतु खत्म होनेवाली है और इसी के साथ शीत ऋतु की भी शुरुआत हो जाएगी। इस ऋतु में कड़ाके की ठंड तो पड़ती ही है, ठंडी हवाएं भी चलती हैं। वैसै तो सर्दी के असर से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन शरीर को चाहे कितने ही गर्म कपड़ों से ढंक लिया जाए ठंड से लडऩे के लिए बदन में अंदरूनी गर्मी होनी चाहिए। सर्दियों में यदि खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाए तो शरीर संतुलित रहता है और सर्दी कम लगती है। शासकीय आयुवेर्दिक कॉलेज के प्रोफेसर एचएम शुक्ल ने ठंड के आहार पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विंटर में कैसा फूड लेना चाहिए यह भी सजेस्ट किया।

अदरक
आपको जानकर हैरानी होगी कि रोजाना के खाने में अदरक शामिल कर बहुत सी छोटी-बड़ी बीमारियों बचा जा सकता है। विंटर में इसका सेवन से बहुत फायदा मिलता हैै। शरीर को गर्माहट मिलती है और डाइजेशन भी सही रहता है।

ओमेगा 3 फैटी एसिड
इस मौसम में ओमेगा – 3 फैटी एसिड सबसे अच्छा फूड होता है। यह मुख्य रूप से फीश में पाया जाता है। सर्दियों इसके सेवन से शरीर को गर्मी मिलती है। इसमें जिंक भरपूर होता है। यह इम्युनिटी पॉवर बढ़ाता है व बीमारियों से बचाता है।

बाजरे की रोटी
सर्दी के दिनों में बाजरे की रोटी बनाकर खाएं। छोटे बच्चों के लिए और भी फायदेमंद रहता है। अन्य अनाजों की अपेक्षा बाजरा में ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। शरीर के लिए आवश्यक तत्व जैसे मैग्नीशियम, कैल्शियम, मैग्नीज, ट्रिप्टोफेन, फाइबर, विटामिन- बी, एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।

लाभदायक है बादाम
ठंड में बादाम लाभदायक है। डाइट में डेली यूज करने से बीमारियों से बचाव होता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है, जो सर्दियों में बड़ी दिक्कत होती है। बादाम में डायबिटीज को निंयत्रित करने का फैक्ट होता है। यह विटामिन – ई से लबरेज होता है।
गुणकारी होता है शहद

वैसे तो सभी मौसमों में शहद गुणकारी होता है लेकिन सर्दियों में इसका उपयोग दोगुना लाभ देता है। शरीर को स्वस्थ और उर्जावान बनाए रखने के लिए शहद को आयुर्वेद में अमृत भी कहा गया है। इन दिनों अपने भोजन में शहद को जरूर शामिल करें। इससे पाचन में सुधार होगा और इम्यून सिस्टम पर भी असर पड़ेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो