scriptआज इस राशि के नेताओं का भाग्य प्रबल, ये ग्रह दे रहे राजयोग का संकेत- पंचांग | Lok Sabha 2019 Bharatiya Janata Party, congress result prediction | Patrika News

आज इस राशि के नेताओं का भाग्य प्रबल, ये ग्रह दे रहे राजयोग का संकेत- पंचांग

locationजबलपुरPublished: May 23, 2019 08:33:04 am

Submitted by:

Lalit kostha

आज इस राशि के नेताओं का भाग्य प्रबल, ये ग्रह दे रहे राजयोग का संकेत- पंचांग

Lok Sabha 2019 Bharatiya Janata Party, congress result prediction today

Lok Sabha 2019 Bharatiya Janata Party, congress result prediction today

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: रमजान तारीख 17, अयन : उत्तरायण, ऋतु : ग्रीष्म, मास : ज्येष्ठ, पक्ष : कृष्ण, तिथि – रात्रि 4.00 बजे तक पूर्णा तिथि पंचमी उपरंात नंदा तिथि षष्ठी रहेगी। पूर्णा तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य संपन्न किए जा सकते हंै, पूर्णा तिथि में विवाह, क्रय विक्रय, व्यापारंभ, व्यापार वाणिज्य, देव पूजन, देवप्रतिष्ठा जैसे कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। आज के दिन चन्द्रदेव को खीर का भोग लगाना सुख सौभाग्य हेतु उत्तम रहेगा।
योग- दोपहर 10.30 तक शुभ उपरंात शुक्ल योग रहेगा। दोनों ही योग शुभ तथा मंगलकारी रहेंगे।
विशिष्ट योग- आज गुरु पूर्णा सिद्ध योग तथा जयद योग के साथ आज का दिन व्यापार के कार्य हेतु शुभ रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से कौलव उपरंात तैतिल तदनंतर गर करण का प्रवेश होगा करण गणना सामान्य है।
नक्षत्र- उग्रसंज्ञक ऊध्र्वमुख नक्षत्र पूर्वाषाढ़ प्रात: 5.28 तक उपरंात धु्रवसंज्ञक अधोमुख नक्षत्र उत्तराषाढ़ रहेगा। देवस्थापन, श्रंगार, सम्मान, उपहार, गृहारंभ, ग्रहप्रवेश, विवाह, व्यापारारंभ जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हंै। उत्तराषाढ़ नक्षत्र में इस तरह के सभी प्रकार के मंगलकारी कार्य शुभ माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त – ंविद्यारंभ, उपनयन, कलारंभ, गीत संगीत, वाद्यारंभ, वरकन्यावरण, विवाह कर्म, दीक्षाग्रहण, व्यापारारंभ क्रय विक्रय, जलयंत्र निर्माण जैसे कार्य हेतु दिन शुभ रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 6.00 से 7.30 बजे तक शुभ दोपहर 10.30 से 3.00 चर, लाभ अमृत तथा रात्रि 6.00 से 9.00 अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव- आज : आज जयद योग के साथ गुरु पूर्णा सिद्ध योग का सुखद संयोग रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन कल्याणकारी रहेगा।
चन्द्रमा : दोपहर 12.9 तक धनु राशि में उपरंात मकर राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के वृष राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का कृत्तिका नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास दक्षिण दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 1.30.00 बजे से 3.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर भे,भो,जा,जी अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। उत्तराषाढ़ नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मकर होगी, राशि स्वामी शनि तथा लौहपाद पाया में जन्म माना जाएगा। मकर राशि के जातक प्राय: बलवान, चंचल, तेजस्वी, ऊर्जावान, प्रभावशाली, उदारवृत्ति, स्वाभिमानी, गोवंश से लगाव वाले तथा अत्यंत बुद्धिमान प्रवृत्ति के होते हैं। आयु के पच्चीस से तीस वर्ष में उन्नति योग हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो