scriptलोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा भाजपा का प्रचारक!- देखें वीडियो | lok sabha 2019: congress leader blames pm modi say bjp prachara | Patrika News
जबलपुर

लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा भाजपा का प्रचारक!- देखें वीडियो

लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा भाजपा का प्रचारक!- देखें वीडियो

जबलपुरApr 26, 2019 / 02:49 pm

Lalit kostha

lok sabha elections 2019

pm modi,Lok Sabha Election 2019,PM Modi in Jabalpur,PM Modi Interview,

जबलपुर। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शुक्रवार को जबलपुर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्त्याशी विवेक तन्खा को जीत दिलाने की लोगों से अपील की। सचिन पायलट ने कहा कि राजनीति में प्रतिस्पर्धा हो लेकिन कड़वाहट नकारात्मक सोच और टकराहट की कोई जगह नहीं होना चाहिए। यदि हम नकारात्मक सोच रखेंगे तो देश के लोग तो समझ जाएंगे कि आप कैसी सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद की गरिमा रखी जाना चाहिए। इस पद पर बैठा व्यक्ति आलोचना कर सकता है और उसका हक भी है लेकिन उसमें द्वेष और किसी के प्रति बदला लेने की भावना ना हो। इससे उसे परहेज किया जाना चाहिए।

उनका कहना था कि भाजपा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सेना की आड़ ले रही है। चुनाव में क्या मुद्दे होना चाहिए। नौजवानों के लिए क्या एजेंडा बनाया है इस पर कोई चर्चा नहीं की जाती। धर्म की आड़ में चुनाव लड़ा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 5 साल पहले भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में आई। लेकिन अब भाजपा के नेता लोकसभा चुनाव में रिपोर्ट कार्ड दिखाने में हिचकिचा रहे हैं। इसकी वजह है कि जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए। ऐसा कोई एक वादा नहीं है जिसे पूरा किया गया हो। इसमें काला धन की बात की गई थी। किसानों की आमदनी दुगनी करने की बात की गई थी। आतंकवाद का सफाया और महंगाई पर नियंत्रण की बात की गई थी। मेक इन इंडिया डिजिटल इंडिया के नारे दिए गए। लेकिन इस से किसे फायदा हुआ कोई नहीं बता सकता।

जिस तरह देश में बदलाव की लहर है उसी तरह जबलपुर में भी बदलाव होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा के जो पूल बना है उसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा। इसी तरह राहुल गांधी जी ने गरीबों को ₹72000 सालाना देने की बात कही है यह जुमला नहीं बल्कि हकीकत साबित होगा। उनका कहना था कि नरेगा का भाजपा ने हमेशा मजाक उड़ाया लेकिन अपने 5 साल के कार्यकाल में वह से खत्म करने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र और गणतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का चुनाव साबित होगा। जिस तरह केंद्र सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं का मजाक उड़ाया है। उन का दुरुपयोग किया ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

 

congress leader

भाजपा में भी यदि पार्टी के खिलाफ कोई आवाज उठाता है तो उसकी आवाज को कुचल दिया जाता है। ईवीएम के मुद्दे पर उनका कहना था कि इसमें यदि किसी राजनीतिक दल संस्था या व्यक्ति को किसी प्रकार की आशंका है तो निर्वाचन आयोग को उसकी आशंकाओं को दूर करना चाहिए यह उसकी जिम्मेदारी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी जाति और धर्म के आधार पर चुनाव लड़ना चाहती है। सेना को भी इसमें शामिल किया है। जबकि सैनिक किसी दल जाति धर्म का नहीं होता वह तो देश की सुरक्षा में तैनात रहता है। हमें उसका सम्मान करना चाहिए। क्योंकि वह 120 करोड़ देशवासियों की रक्षा करते हैं और वह मान सम्मान के प्रतीक है। समूचा भारत उनके प्रति कृतज्ञ है। खुद सुप्रीम कोर्ट और इलेक्शन कमीशन ने भी सेना को चुनाव मे मुद्दा नहीं बनाने की हिदायत दी है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपनी नाकामी को छुपाने के लिए सेना की आड़ ले रही है।

Home / Jabalpur / लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा भाजपा का प्रचारक!- देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो