scriptलाइव वीडियो: लोकसभा चुनाव 2019: महाकोशल में गरजे मोदी, जनसैलाब से उठी ये आवाज | lok sabha election 2019: pm modi live jabalpur madhya pradesh | Patrika News

लाइव वीडियो: लोकसभा चुनाव 2019: महाकोशल में गरजे मोदी, जनसैलाब से उठी ये आवाज

locationजबलपुरPublished: Apr 26, 2019 05:04:53 pm

Submitted by:

abhishek dixit

लाइव वीडियो: लोकसभा चुनाव 2019: महाकोशल में गरजे मोदी, जनसैलाब से उठी ये आवाज

PM Modi in Jabalpur

PM Modi in Jabalpur

जबलपुर. लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर मध्यप्रदेश के जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, जबलपुर की धरती से उठ रही लहर ललकार बन चुकी है। देश ने 300 सीटों पर अपना जनादेश दे दिया है। आज स्थिति ये है कि 11 अप्रैल से पहले जो लोग कह रहे थे कि चुनाव में कोई लहर नहीं है। ये सारे घुटने टेक चुके हैं। ये जन सागर गवाह है कि पूरा देश नए भारत के निर्माण के लिए जुट गया है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग कुछ दिन पहले तक मोदी को गाली देने की प्रतियोगिता में जुटे थे। महामिलावटी लोगों ने स्पेशल ब्रांच खोल रखी है। दुनिया की अलग-अलग डिक्शनरी में खोजते रहते हैं। उसमें गाली खोजते रहते हैं। और उनके बीच में प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन मोदी को बड़ी गाली दे। लगातार आपने सुना होगा। लेकिन देश के विकास के लिए उठी ये लहर देख कर उनका हौसला पस्त पड़ चुका है। वजूद बचाने के लिए मैदान में थे, अब चुप्पी साध कर बैठे हैं।

हाथ जोडकऱ किया अभिवादन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के लिए वोट मांगने पहुंचे हैं। उन्होंने हाथ जोडकऱ जनता का अभिवादन किया। इसके बाद भारतीय संस्कृति की परंपरा अनुसार उन्होंने मंचासीन अन्य नेताओं से नमस्कार किया।

ये बोले प्रधानमंत्री मोदी
– प्रधानमंत्री ने कहा, ये चुनाव सामान्य नहीं है। कौन सांसद बने, कौन प्रधानमंत्री बने इसका चुनाव नहीं है। सुखी समृद्ध भारत बनाने का चुनाव है। बच्चों का भविष्य क्या हो इसकी गारंटी लेने का चुनाव है। ये दुनिया में भारत का सही स्थान तय करने का चुनाव है। इस चुनाव का नेतृत्व भी करोड़ों बेटे-बेटी कर रहे हैं। जो 21वीं सदी में पहली बार देश की सरकार चुन रहे हैं। ऐसे सभी बेटे-बेटियों को जो अवसर मिला है, उन्हें बधाई।

– बीते पांच वर्षों में आपका ये चौकीदार आपकी उम्मीदों पर खरा उतरा कि नहीं। बीते पांच वर्षों में विश्व शक्ति की तरफ भारत ने मजबूत कदम बढ़ाया कि नहीं। आज दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदला कि नहीं। भारत का मान बढ़ा, सम्मान बढ़ा ये किसने किया। मोदी ने नहीं आपके वोट ने किया है। ये आपके वोट की ताकत है। ये आप हैं जिन्होंने देश को यहां पहुंचाया है। इसके लिए धन्यवाद करने आया हूं।
– पांच वर्षों में मेरे हर फैसले हर कदम पर भरोसा किया। साथ दिया। तभी कड़े और बड़े फैसले लेने का चौकीदार साहस कर पाया। साथियों याद कीजिए। काले धन व भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की। तकिए के नीचे छिपा माल, दिवारों में छिपाया गया माल जब बाहर निकलने लगा तो उन्होंने कैसा कैम्पेन चलाया था। जनता को भड़काने का मौका नहीं छोड़ा था। चेले बैंकों के बाहर कतार लगाने। नामदार भी चार हजार रुपए लेने गए थे।
भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
इससे पहले जबलपुर से भाजपा उम्मीदवार राकेश सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि देश का मनोबल आसमान से भी ऊंचा है। ये राष्ट्रीय मुद्दों का चुनाव है। देश का सर्वांगीण विकास करते हुए समग्र स्वच्छता अभियान इसका एक उदाहरण है। ये चुनाव असाधारण चुनाव है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो