scriptगजब का चुनाव: 8720 राकेश और 2891 विवेक चुनेंगे सांसद | #loksabha-8720 Rakesh and 2891 Vivek will choose Jabalpur MP | Patrika News

गजब का चुनाव: 8720 राकेश और 2891 विवेक चुनेंगे सांसद

locationजबलपुरPublished: Apr 22, 2019 11:07:23 pm

Submitted by:

santosh singh

प्रत्याशियों के हमनाम वाले मतदाताओं की संख्या हजारों में, महाभारत के पात्रों वाले मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक

तीसरे चरण का प्रचार थमा, 23 को मतदान

तीसरे चरण का प्रचार थमा, 23 को मतदान

जबलपुर. लोकसभा चुनाव का रंग, फिजा पर भारी है। गांवों की चौपाल से लेकर शहर की अट्टालिकाओं तक लोगों के बीच राजनीतिक नफे-नुकसान पर बहस जारी है। जिले में 22 प्रत्याशी चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। ऐसे में मुमकिन है कि मतदान की कतार में कोई राकेश और विवेक आपके आस-पास नजर आ जाएं। महाभारत के पात्रों कृष्ण, पार्थ, अर्जुन और युधिष्ठिर के साथ नकुल और सहदेव भी मतदाताओं की कतार में खड़े नजर आ सकते हैं। इस बार के मतदान में 8720 राकेश और 2891 विवेक मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जिले के 18.13 लाख मतदाता
भाजपा से लगातार चौथी बार राकेश सिंह चुनाव मैदान में हैं। जिले के 18.13 लाख मतदाताओं में उनके हमनाम वाले 8700 से अधिक मतदाता हैं। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तन्खा के हमनाम वाले मतदाता भी बड़ी संख्या में वोट करेंगे। बसपा प्रत्याशी रामराज राम के हमनाम वाले 136 मतदाता हैं। आरपीआइ के कुलदीप अहिरवार के हमनाम वाले 3854 और भारतीय जनसम्पर्क पार्टी के सुखदेव दाहिया के हमनाम वाले 719 मतदाता हैं। निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. ढाई अक्षर एकमात्र ऐसे प्रत्याशी हैं, जिनके हमनाम का एक भी मतदाता जिले में नहीं है।
महाभारत के पात्र वाले मतदाता होंगे निर्णायक
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस बार महाभारत के पात्रों के नाम वाले मतदाताओं की संख्या हजारों में है। 11 हजार कृष्ण, 13 हजार अर्जुन के साथ 18,593 गीता भी मतदान के दिन घरों से निकलेंगी। महाभारत में हस्तिनापुर में आंखों देखा हाल सुनाने वाले संजय के हमनाम वाले 16 हजार से अधिक मतदाता हैं। शांतनु, भीष्म, विचित्रवीर के साथ पांडु पर भी सरकार चुनने की अहम जिम्मेदारी है। यहां भी पांडव का कुनबा कौरवों पर भारी है। युधिष्ठिर, भीम, नकुल, सहदेव, कुंती और द्रौपदी भी बड़ी संख्या में मतदान करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो